फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi defends his London remarks after BJP offensive in parliamentary panel meet

Rahul Gandhi: BJP सांसदों से बहस, फिर राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने बयानों पर दी सफाई, जानें क्या बोले?

Sun, 19 Mar 2023 09:52 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 19 Mar 2023 09:52 AM IST
सार

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उनके लंदन में दिए बयानों की तीखी आलोचना की। इसके बाद राहुल ने भी अपना बचाव किया। भारत में दूसरे देशों के हस्तक्षेप वाले कथित बयान पर राहुल ने कहा कि उन्होंने इस मामले में किसी विदेशी देश को हस्तक्षेप के लिए नहीं कहा। किसी भी देश को हमारे देश के अंदर हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi defends his London remarks after BJP offensive in parliamentary panel meet
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने बयानों को लेकर सफाई दी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसको लेकर दावे किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने जी-20 की अध्यक्षता पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में खुलकर इस मसले पर अपनी बात रखी। इस दौरान कई बार भाजपा सांसदों से राहुल गांधी की तीखी झड़प भी हुई। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए उनके लंदन में दिए बयानों की तीखी आलोचना की। इसके बाद राहुल ने भी अपना बचाव किया। भारत में दूसरे देशों के हस्तक्षेप वाले कथित बयान को राहुल ने खारिज कर दिया। कहा कि उन्होंने इस मामले में किसी बाहरी देश को हस्तक्षेप के लिए नहीं कहा। राहुल बोले, किसी भी देश को हमारे देश के अंदर हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


 

राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक के दौरान राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने बयानों पर सफाई दी। कहा, 'मैंने यह कहा था कि यह हमारा आंतरिक मामला है और हम इसका हल निकालेंगे।' हालांकि, इस बीच उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, 'यह तो स्पष्ट है कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। ईडी, सीबीआई जैसे संस्थानों का सरकार हथियार के रूप में विपक्ष पर प्रयोग कर रही है।' उन्होंने हिंडनबर्ग और अदाणी के मसले पर भी अपनी बात रखी। कहा कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट भारत पर हमला नहीं था, यह एक उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके वित्तीय लेनदेन के खिलाफ था। अदाणी भारत नहीं हैं। राहुल जब सफाई दे रहे थे तो विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उन्हें टोका भी और कहा कि इस बैठक में केवल विषय पर चर्चा करनी चाहिए। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सांसदों ने राहुल पर साधा निशाना 
जी-20 को लेकर हुई बैठक में विदेश सचिव ने तैयारियों को लेकर प्रस्ताव रखा। इसके बाद सांसदों ने एक-एक करके अपनी बात रखी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान भाजपा सांसदों ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए उनपर निशाना भी साधा। भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक जी-20 अध्यक्षता को अस्थिर करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। राव ने कहा, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट, जॉर्ज सोरोस की टिप्पणी और बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सभी भारत को कमजोर करने के लिए प्रेरित प्रयास थे।

राव ने भी राहुल गांधी का बगैर नाम लिए कहा, 'कुछ लोगों ने विदेश की धरती पर जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है। बोला है कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। लेकिन सही बात तो यह है कि भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा धब्बा आपातकाल था।' 

उद्धव ठाकरे गुट की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने तर्क दिया कि भारत एक आत्मविश्वासी राष्ट्र है और लोकतंत्र की जननी है। ऐसे में किसी व्यक्ति की टिप्पणी या बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से कमजोर नहीं हो जाएगा। 

 
विज्ञापन

भाजपा सांसदों से तीखी बहस भी हुई 
राहुल गांधी और भाजपा सांसदों के बीच तीखी बहस भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब राहुल लंदन में दिए अपने बयान पर सफाई देने लगे तो उन्हें विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोका। कहा कि वह बैठक के विषय पर ही अपनी बात करें। इस मसले पर संसद में अपनी बात रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। इसपर राहुल ने कहा कि मुझसे पहले कई सांसदों ने विषय से हटकर अपनी बात रखी है। ऐसे में ये मेरा भी अधिकार बनता है। मनोनीत सांसद महेश जेठमलानी ने भी राहुल गांधी को टोका। उन्होंने राहुल से कहा कि वह अपने व्यक्तिगत मुद्दे को जी 20 बैठक में न लाएं। 

 

थरूर क्या बोले? 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने स्वीकार किया कि जी-20 को लेकर हुई बैठक में राजनीतिक टकराव भी हुए। उन्होंने कहा, 'जी-20 में भारत की विदेश नीति के उद्देश्यों पर आज की एक अच्छी बैठक कुछ सदस्यों द्वारा अनावश्यक रूप से चर्चा का राजनीतिकरण करने से प्रभावित हुई। राहुल गांधी ने उन्हें कड़ा जवाब दिया।' 

 

बैठक में ये सांसद रहे मौजूद
जी-20 की अध्यक्षता को लेकर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन, भाजपा सांसद जीवीएल नरसिंराव, महेश जेठमलानी, राहुल गांधी, शशि थरूर, शत्रुघन सिन्हा, प्रियंका चतुर्वेदी, अनिल हेगड़े मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed