Karnataka: गिग श्रमिकों के लिए कर्नाटक सरकार के अध्यादेश की राहुल गांधी ने की सराहना, कहा- यह ऐतिहासिक कदम
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अध्यादेश में गिग श्रमिकों के लिए कल्याण बोर्ड की स्थापना और एक कल्याण कोष के निर्माण का प्रस्ताव रखा है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह अध्यादेश गिग श्रमिकों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
“रेटिंग नहीं, हक़ चाहिए”
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 29, 2025
“इंसान हैं हम, ग़ुलाम नहीं”
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब मैं गिग वर्कर्स से मिला, तो ये शब्द मेरे दिल में उतर गए।
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है — एक ऐसा अध्यादेश लाया है जो गिग वर्कर्स को अधिकार, सुरक्षा और सम्मान देता है।
ये… pic.twitter.com/2IVQUXSqZo
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रेटिंग नहीं, हक चाहिए। इंसान हैं हम, गुलाम नहीं'। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिग वर्कर्स के ये शक्तिशाली शब्द मेरे साथ रहे। कर्नाटक में हमारी कांग्रेस सरकार ने एक अध्यादेश जारी करके ऐतिहासिक कदम उठाया है, जो गिग श्रमिकों को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की गारंटी देता है। ये श्रमिक हमारे लिए भोजन लाते हैं, आवश्यक वस्तुएं पहुंचाते हैं और गर्मी, सर्दी और बारिश में हमारे लिए सुरक्षित रूप से वाहन चलाते हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं के आलोचना करने पर भड़के थरूर, तंज कसते हुए बोले- मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ
राहुल गांधी ने कहा कि अक्सर उन्हें बिना किसी कारण बताए उनके एप से ब्लॉक कर दिया जाता है। बीमार होने पर छुट्टी देने से मना कर दिया जाता है और अस्पष्ट एल्गोरिदम के अनुसार भुगतान किया जाता है। हम इसे बदल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक का नया अध्यादेश सामाजिक सुरक्षा, निष्पक्ष अनुबंध, एल्गोरिदमिक वेतन में पारदर्शिता और मनमाने ढंग से रोक लगाने की समाप्ति सुनिश्चित करता है। इसी तरह तकनीक को लोगों की सेवा करनी चाहिए। नवाचार और न्याय को बढ़ावा देना चाहिए। राजस्थान ने रास्ता दिखाया है। कर्नाटक ने काम किया है। तेलंगाना अगला नंबर है।
राहुल गांधी के मुताबिक गिग और प्लेटफॉर्म कार्य नए अवसर पैदा कर रहे हैं। कार्य संबंधों को नया आकार दे रहे हैं। साथ ही श्रमिकों के अधिकार इस नई व्यवस्था के केंद्र में होने चाहिए। यह हमारा विजन है और हम इसे हर राज्य और देश तक ले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 'पीओके एक दिन हमारा होकर ही रहेगा; पाकिस्तान को आतंकवाद की भारी कीमत चुकानी होगी', राजनाथ सिंह की दो टूक
कर्नाटक में प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स वेलफ़ेयर बोर्ड में 15 सदस्य होंगे। श्रम मंत्री की अध्यक्षता में इसमें चार गिग वर्कर्स, गिग एग्रीगेटर्स के चार प्रतिनिधि और इस क्षेत्र में अनुभव रखने वाले सिविल सोसाइटी के दो प्रतिनिधि होंगे। इन सभी को राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.