Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul-gandhi-phone-tapping-allegation-pm-modi-open-debate-challenge

राहुल गांधी ने किया फोन टैपिंग का दावा: कहा- मेरे सभी आरोपों के सबूत मोबाइल में; पीएम मोदी पर लगाया आरोप

Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 13 Nov 2026 12:44 PM IST
सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका फोन टैप कराने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर राहुल ने दावा किया कि उनके फोन में इस आरोप से जुड़े सबूत मौजूद हैं और प्रधानमंत्री को भी इसकी जानकारी है।

विज्ञापन
rahul-gandhi-phone-tapping-allegation-pm-modi-open-debate-challenge
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाते हुए फोन टैपिंग का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि पीएम मोदी मेरा फोन टैप करा रहे हैं। इस आरोप के साथ ही उन्होंने एक बार फिर से प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती दी है।
विज्ञापन


भारतीय युवा कांग्रेस के एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आते हैं, ''इसका सबूत यहां है। मेरे इस फोन में है। प्रधानमंत्री को इसकी जानकारी है, क्योंकि वह मेरा फोन टैप करवाते हैं। जिस दिन वह आमने-सामने की बहस के लिए आएंगे, उस दिन सभी को पता चल जाएगा कि विदेशी ताकतों के नियंत्रण में कौन है, देशविरोधी कौन है और वह कब से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है।''
विज्ञापन


पीएम मोदी को दी आमने-सामने बहस की चुुनौती
राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि इसके अलावा भी कई ऐसी जानकारियां हैं, जिनके बारे में मुझे पता है और जो मेरे फोन में मौजूद हैं। भारतीय युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी को राहुल गांधी की चुनौती देते हुए लिखा, ''प्रधानमंत्री जी, कैमरे के सामने भाषण तो बहुत हुए। अब बिना टेलीप्रॉम्प्टर, बिना स्क्रिप्ट, राहुल गांधी के सामने बैठकर सवालों के जवाब देने की हिम्मत दिखाइए।''
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फोन टैपिंग के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बातें करते रहते हैं।

पेगासस विवाद में पहले भी लगा चुके हैं फोन टैपिंग का आरोप
पेगासस जासूसी विवाद जुलाई 2021 में अंतरराष्ट्रीय मीडिया की एक संयुक्त जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद चर्चा में आया था। इसमें दावा किया गया था कि इस्राइली कंपनी एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर के जरिए भारत समेत कई देशों में पत्रकारों, नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के मोबाइल फोन को निशाना बनाया गया।

इस कथित निगरानी के संभावित लक्ष्यों की सूची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनसे जुड़े कुछ लोगों के फोन नंबर भी शामिल बताए गए थे। हालांकि, किसी फोन नंबर का सूची में होना इस बात का प्रमाण नहीं था कि उस फोन की सफलतापूर्वक जासूसी की गई थी। राहुल गांधी ने भी इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप था कि पेगासस के जरिए नेताओं और अन्य लोगों की निजी बातचीत तक पहुंचने की कोशिश की गई।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था पेगासस मामला
केंद्र सरकार ने विपक्ष के इन आरोपों को खारिज किया था। वहीं, यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अक्तूबर 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश जस्टिस आरवी रवींद्रन की निगरानी में एक स्वतंत्र तकनीकी समिति गठित की थी। इसका उद्देश्य पता लगाना था कि भारतीय नागरिकों के फोन में पेगासस का इस्तेमाल हुआ या नहीं और क्या किसी सरकारी एजेंसी ने इस स्पाइवेयर को खरीदा था।


अगस्त 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने समिति की रिपोर्ट पर विचार किया। अदालत ने बताया कि जांच के लिए जमा किए गए 29 मोबाइल फोन में से पांच में कुछ तरह का मैलवेयर मिला था, लेकिन यह पुष्टि नहीं हो सकी कि वह पेगासस ही था। मामले की सुनवाई अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed