{"_id":"5ce85c16bdec2207680ec35c","slug":"rahul-gandhi-own-made-trouble-in-four-states-after-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद राहुल के अपने ही बने मुसीबत, 4 राज्यों में खींचतान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव के बाद राहुल के अपने ही बने मुसीबत, 4 राज्यों में खींचतान
Sat, 25 May 2019 02:33 AM IST
गौरव द्विवेदी
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 25 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
राज बब्बर-राहुल गांधी-ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों के नतीजों की समीक्षा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई है, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में चुनावी समीक्षा के नाम पर एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ना शुरू हो गया है। नतीजों ने कांग्रेस नेताओं के बीच गुटबाजी को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
पंजाब में कैप्टन करना चाहते हैं सिद्धू का कोर्ट मार्शल
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शहरी क्षेत्रों में पार्टी के बुरे प्रदर्शन का ठीकरा शहरी विकास मंत्री सिद्धू पर फोड़ा है। कैप्टन सिद्धू द्वारा धार्मिक ग्रंथों को लेकर की गई टिप्पणी को भी मुद्दा बना रहे हैं। सिद्धू के पाकिस्तान के जनरल बाजवा को गले लगाने को भी हार का कारण बताया है। कैप्टन समर्थक सिद्धू को निकालने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटकः अपने विधायकों से फिर मिल रही चुनौती
कांग्रेस और जेडीएस के आपसी सहयोग से कर्नाटक में चल रही सरकार पर फिर खतरा बढ़ गया है। चुनाव के बीच ही विधायक रोशन बेग की खुली चुनौती और एक अन्य विधायक के बगावती तेवरों ने नेतृत्व की नींद उड़ा दी है। कांग्रेस को चौथी बार विधायकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। रोशन ने पीएम मोदी को बधाई देकर हलचल बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मप्र में कमलनाथ पर नकेल कसने की होगी कोशिश
दिग्विजय व ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के बाद घमासान तेज हो गया है। सीएम कमलनाथ भी सिर्फ अपने बेटे नकुल नाथ को ही सांसद बनवा पाए। कमलनाथ सरकार चार निर्दलीय, दो बसपा व एक सपा विधायक के दम पर चल रही है। कांग्रेस के सामने घर से उठ रही आवाजों को शांत करना और भाजपा से निपटना बड़ी चुनौती है।
राजस्थानः गहलोत-पायलट के नेतृत्व पर उठने लगे सवाल
राजस्थान में पार्टी ने पांच महीने सरकार बनाई थी, लेकिन एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी है। सीएम अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव गहलोत की भी जीत तय नहीं कर पाए। ऐसे में पार्टी के भीतर एक बार फिर गहलोत को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विधानसभा चुनावों की तरह ही टिकट बंटवारे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।