{"_id":"5d92ed828ebc3e93a45fd09d","slug":"rahul-gandhi-on-this-time-trump-government-says-foreign-minister-should-teach-pm-diplomacy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अबकी बार ट्रंप सरकार' पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- पीएम को कूटनीति सिखाएं विदेश मंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अबकी बार ट्रंप सरकार' पर राहुल गांधी ने कसा तंज, कहा- पीएम को कूटनीति सिखाएं विदेश मंत्री
Tue, 01 Oct 2019 11:43 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाली टिप्पणी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को तंज कसते हुए कहा कि जयशंकर को प्रधानमंत्री को कूटनीति के बारे में थोड़ी जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जयशंकर जी, हमारे प्रधानमंत्री की अक्षमता पर पर्दा डालने के लिए धन्यवाद। ट्रंप का समर्थन करने से डेमोक्रेट के साथ भारत के लिए परेशानियां पैदा हुई हैं। राहुल ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि आपके दखल से यह मामला खत्म हो गया है। आप प्रधानमंत्री मोदी को थोड़ा कूटनीति के बारे में सिखाइए।
विज्ञापन
दरअसल, 'अबकी बार ट्रंप सरकार' वाली मोदी की टिप्पणी पर जयशंकर ने कहा है कि इसका संदर्भ सिर्फ यह था कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्यार हासिल करने के लिए ऐसा कहा था।
गौरतलब है कि 22 सितंबर को ह्यूस्टन में 50,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों के जनसमूह को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि उम्मीदवार ट्रंप के 'अबकी बार ट्रंप सरकार’ शब्दों की गूंज ऊंची और स्पष्ट है।
बता दें कि राहुल गांधी से पहले भी कांग्रेस के कई नेता ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ पर सवाल खड़े कर चुके थे। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी हाउडी मोदी के समय इसपर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि ये भारत की विदेश नीति नहीं है कि देश का प्रधानमंत्री दूसरे देश में जाकर चुनाव प्रचार करे।