Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on election commission irregularities voter list Bihar Karnataka we have proof not spare EC

Rahul Gandhi: बिहार से कर्नाटक तक वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, राहुल बोले- हमारे पास पूरे सबूत, EC को छोड़ेंगे नहीं

Thu, 24 Jul 2025 01:55 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 24 Jul 2025 01:55 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके पास कर्नाटक की एक सीट पर वोटिंग में धोखाधड़ी के 100% सबूत हैं। उन्होंने EC को चेतावनी दी कि वह इस मामले में बच नहीं पाएगा। राहुल ने बिहार की मतदाता सूची में संशोधन को भी विपक्ष के वोटरों को हटाने की साजिश बताया और कहा कि यह लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi on election commission irregularities voter list Bihar Karnataka we have proof not spare EC
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (ईसी) पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके पास 100 प्रतिशत पक्के सबूत हैं कि कर्नाटक की एक लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने धोखाधड़ी को मंजूरी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर चुनाव आयोग यह सोच रहा है कि वह बच जाएगा, तो यह उसकी भूल है, हम उसे नहीं छोड़ने वाले।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्होंने कर्नाटक की केवल एक लोकसभा सीट की जांच की और उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पाई गईं। उन्होंने कहा कि हजारों की संख्या में 45, 50, 60, 65 साल के नए वोटर जुड़ गए हैं। यह सिर्फ एक सीट की बात है। कई सीटों में वोटर डिलीशन (नाम हटाना), नए वोटर जोड़ना, और अवैध तरीके से जोड़ने का काम चल रहा है। हम इन सबूतों को सामने लाएंगे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर सख्त हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को सीधे चेतावनी देते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप यह सोचते हैं कि आप बच जाओगे, तो आप गलत हो। हम आपके पीछे आने वाले हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर रिवीजन प्रक्रिया पर भी सवाल
बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं की चिंताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों वोटर अपने पते पर नहीं मिले हैं और यह प्रक्रिया विपक्ष के वोटरों को वोट देने के अधिकार से वंचित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- भाजपा और आरएसएस की पृष्ठभूमि से होगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, कई नामों पर मंथन जारी


राहुल बोले- भारत में चुनाव चुराए जा रहे हैं
राहुल गांधी ने बुधवार को भी कहा था कि देश में चुनाव "चुराए" जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस ने इस वोट चोरी का तरीका समझ लिया है और जल्द ही इसका कच्चा-चिट्ठा कागज़ों पर सामने रखा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है और पूरे देश में ऐसा हो रहा है।

ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानें क्या है पूरा मामला।

विपक्ष का संसद में जोरदार विरोध
बिहार की मतदाता सूची में संशोधन को लेकर विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में जोरदार विरोध दर्ज कराया है। विपक्षी दलों का कहना है कि यह कदम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जानबूझकर उठाया जा रहा है ताकि चुनिंदा वोटरों को सूची से हटाया जा सके। राहुल गांधी के बयानों से इस विरोध को और धार मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed