फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi Press Conference Today in Kerala News in Hindi

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: गहलोत के सीएम पद पर संकट! होने वाले नए प्रमुख को राहुल ने दे डाली नसीहत

Thu, 22 Sep 2022 09:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 22 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
 

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi Press Conference Today in Kerala News in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


राहुल के इशारे से गहलोत की कुर्सी पर बढ़ा संकट
राहुल गांधी ने इशारे- इशारे में कहा है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें सीएम पद छोड़ना होगा। दरअसल, राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान आज 'वन मैन वन पोस्ट' का समर्थन कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने उदयपुर के चिंतन शिविर में जो वादा किया था उसे निभाया जाएगा। यानी राहुल एक व्यक्ति को एक पद से अधिक नहीं देना चाहते हैं।
विज्ञापन


राहुल ने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को दी नसीहत
हालांकि राहुल गांधी ने होने वाले कांग्रेस के नए अध्यक्ष को पहले ही नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। उन्होंने आगे कहा कि जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनते हैं उन्हें याद रखना चाहिए कि वे एक ऐतिहासिक स्थान ले रहे हैं। एक ऐसा स्थान जो भारत के एक विशेष दृष्टिकोण को परिभाषित करती है। होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व  करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन विचारों पर चल रही भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा की सफलता कुछ विचारों पर आधारित है। पहला विचार यह है कि एक भारत अखंड खड़ा है, अपने आप से युद्ध में नहीं है, अपनों से नाराज नहीं है, नफरत से भरा नहीं है। यह(यात्रा) कुछ ऐसा है जिसकी अधिकांश भारतीय लोग सराहना करते हैं और पसंद करते हैं। दो अन्य विचार भी हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। एक है बेरोजगारी का स्तर, जिसका सामना आज भारत कर रहा है। तीसरा मुद्दा कीमतों का है। ये तीन विचार हैं जो यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। ये विचार आपस में जुड़े हुए हैं।

हमारी सरकार सद्भाव को नष्ट करने पर आमादा: राहुल
कांग्रेस MP राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जो सद्भाव, करुणा और विनम्रता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज हम ऐसा देश देख रहे हैं जो नफरत, क्रोध और अहंकार से भरा हुआ है। घृणा, क्रोध और अहंकार भारतीय लोगों का स्वभाव नहीं है। हमारी सरकार सद्भाव को नष्ट करने पर आमादा है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बोला गया प्रत्येक शब्द देश को विभाजित करने और लोंगो की भावनाओं को आहत करने के लिए बोला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed