फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi on Bharat Band said Satyagrah can end injustice and egoRahul Gandhi on Bharat Bandh said Satyagrah can end injustice and ego

भारत बंद पर बोले राहुल: सत्याग्रह से ही होता है अन्याय, अत्याचार और अहंकार का अंत

Fri, 26 Mar 2021 08:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Mar 2021 08:32 PM IST
सार

किसान संगठनों ने शुक्रवार को तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद किया। 12 घंटे के इस देशव्यापी बंद के दौरान किसानों ने रेल पटरियों, बाजार और प्रमुख राजमार्गों पर प्रदर्शन किया। कई राज्यों में किसानों ने रेल मार्ग को भी बाधित किया। हरियाणा और पंजाब के अलावा किसानों ने किसी भी राज्यों में ट्रेनों को नहीं रोका है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi on Bharat Band said Satyagrah can end injustice and egoRahul Gandhi on Bharat Bandh said Satyagrah can end injustice and ego
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत 'भारत बंद' की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय और अहंकार का अंत होता है। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारत का इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार, अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो!'

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कई किसान संगठनों के समूह 'संयुक्त किसान मोर्चा' की ओर से शुक्रवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों किसान दिल्ली के निकट सिंघू, टीकरी और गाजीपुर सीमाओं पर पिछले चार महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। ये किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और उनकी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed