फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi nomination for president post sonia gandhi manmohan singh Proposers

कांग्रेस में 'पीढ़ी के बदलाव' की प्रक्रिया शुरू, राहुल गांधी ने दाखिल किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन

Mon, 04 Dec 2017 01:35 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 04 Dec 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi nomination for president post sonia gandhi manmohan singh Proposers
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (4 दिसंबर) को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंचे, इस मौके पर तमाम सीनियर नेता उनके साथ कांग्रेस मुख्यालय पर मौजूद थे। आज नामांकन का आखिरी दिन है और अगर किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया तो आज शाम तक ही राहुल अध्यक्ष बन जाएंगे।

विज्ञापन


 राहुल के नामांकन के लिए कुल 90 सेट दाखिल होने हैं, हर सेट में दस प्रस्तावक हैं। अहमद पटेल, मोतीलाल वोहरा, शीला दीक्षित, नारायणसामी, तरुण गोगोई, कमलनाथ, अशोक गहलोत सब प्रस्तावक बने हैं। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी भी राहुल के प्रस्तावक बने हैं।
विज्ञापन


नामांकन से पहले राहुल ने अपनी मां सोनिया गांधी का आशीर्वाद भी लिया था। नामांकन के लिए पहुंचने पर कई सीनियर नेताओं ने उनका गले लगाकर स्वागत किया था। इस मौके पर मनमोहन सिंह ने राहुल को साहसिक बताते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी को और आगे लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के हर मूवमेंट पर रहती है सोनिया की निगाह

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए पार्टी प्रमुख के लिए राहुल की उम्मीदवारी के प्रस्तावकों में मौजूदा अध्यक्ष के शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेताओं में असमंजस था। बहरहाल, सूत्रों ने साफ कर दिया है कि राहुल द्वारा भरे जाने वाले नामांकन पत्र में सोनिया पहली प्रस्तावक होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक अन्य नामांकन फॉर्म के मुख्य प्रस्तावक होंगे। सूत्रों के अनुसार, राहुल के समर्थन में 75 नामांकन पत्र भरे जाएंगे। राहुल इस पद के लिए पार्टी से अकेले उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। इसने उनके अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ लग रहा है। वह सोनिया गांधी की जगह लेंगे, जो 19 वर्ष से इस पद पर हैं।


सूत्रों के अनुसार, सोनिया, मनमोहन के अलावा गुलाम नबी आजाद, एके एंटनी, पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे, अहमद पटेल और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री दस्तावेज पर प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर करेंगे। 

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन एम रामचंद्रन के अनुसार, रविवार तक किसी ने भी इस पद के लिए नामांकन नहीं भरा है। स्टेट यूनिट डेलीगेट्स को 90 नामांकन फॉर्म दिए गए हैं। अभी तक एक भी आवेदन नहीं आया है। सोमवार को नामांकन भरने की अंतिम तिथि है। सोमवार को विभिन्न राज्यों के कांग्रेस डेलीगेट्स अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे। वे अध्यक्ष पद के लिए राहुल के नाम के प्रस्ताव से संबंधित दस्तावेज जमा कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed