फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Nepal Nightclub video: TMC MP Mahua Moitra, Swara Bhasker and Taslima Nasreen came out in support of congress leader

राहुल के वीडियो पर सियासी संग्राम: महुआ बोलीं-भाजपा वाले चाय की केतली में बीयर पीते हैं, तसलीमा ने 'गंदी पिक्चर' की दिलाई याद

Wed, 04 May 2022 08:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 May 2022 08:55 AM IST
सार

लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, कोई राजनेता नाइटक्लब में जाता है तो इसमें गलत क्या है? यह संसद में बैठकर पोर्नोग्राफी देखने से तो बेहतर है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Nepal Nightclub video: TMC MP Mahua Moitra, Swara Bhasker and Taslima Nasreen came out in support of congress leader
महुआ मोइत्रा-राहुल गांधी- तसलीमा नसरीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेपाल के एक पब में राहुल गांधी का वीडियो वायरल होने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से लेकर लेखिका तसलीमा नसरीन भी उनके समर्थन में उतर आई हैं। मोइत्रा ने भाजपा पर तंज करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा इस धरती पर राहुल गांधी या कोई और अपने निजी समय में नाइटक्लब या शादी में जाता है तो इससे किसी को क्या लेना-देना हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा-  भाजपा के बीमार ट्रोल इंचार्ज को वही करना चाहिए, जो वह बहुत अच्छे से कर लेते हैं। जैसे- चाय की केतली में ये लोग बीयर पीते हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, कोई राजनेता नाइटक्लब में जाता है तो इसमें गलत क्या है? यह संसद में बैठकर पोर्नोग्राफी देखने से तो बेहतर है। इसके अलावा फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी लिखा, गोदी मीडिया का फोमो हाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त की शादी में नेपाल गए हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल गए हैं। इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक पब में दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास के लोग पार्टी कर रहे हैं। इस वीडियो के बाद भाजपा लगातार उनको निशाने पर ले रही है। नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को नेपाल पहुंचे थे। 




कांग्रेस ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला राहुल गांधी के बचाव में उतर आए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश में अभी तक शादी समारोह में शामिल होना अपराध नहीं है, हो सकता है आज के बाद भाजपा तय करे कि शादी में शामिल होना गैरकानूनी है और दोस्त बनाना अपराध है। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, राहुल गांधी बिन बुलाए मेहमान के रूप में नेपाल नहीं गए हैं, जैसे पीएम मोदी पाकिस्तान गए थे। वह एक मित्र के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए एक मित्र देश नेपाल गए हैं। नेपाली अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' के अनुसार राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा के पिता भीम उदास ने कहा कि हमने राहुल गांधी को बेटी की शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। भीम उदास म्यांमार में नेपाल के पूर्व राजदूत रहे हैं। उनकी बेटी सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed