{"_id":"6895b23f837c88fca808fa46","slug":"rahul-gandhi-mirroring-nazi-like-mindset-bjp-attack-over-election-commission-allegation-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी नाजी जैसी निरंकुश मानसिकता दर्शा रहे', भाजपा का नेता विपक्ष पर बड़ा आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी नाजी जैसी निरंकुश मानसिकता दर्शा रहे', भाजपा का नेता विपक्ष पर बड़ा आरोप
Fri, 08 Aug 2025 01:51 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:51 PM IST
सार
केसवन ने दावा किया कि राहुल गांधी के आरोपों में विश्वसनीयता की कमी है और उनके आरोप उन पर ही उलटे पड़ गए हैं। केसवन ने राहुल गांधी पर अपने ही दावों की पुष्टि करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया और उन पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : Instagram/rahulgandhi
विस्तार
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर भाजपा ने नेता विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता सीआर केसवन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी नाजी जैसी निरंकुश मानसिकता दर्शा रहे हैं और लोकतांत्रिक संस्थानों पर आरोप लगाकर उन्हें कमजोर कर रहे हैं। केसवन ने राहुल गांधी को हताश राजनेता बताया।
'राहुल गांधी के आरोपों में विश्ववसनीयता की कमी'
सीआर केसवन ने कहा कि 'राहुल गांधी हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला कर उन्हें कमजोर कर रहे हैं और नाजी जैसी निरंकुश मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।' केसवन ने राहुल गांधी को एक निराश, असफल राजनेता बताया और कहा कि वे खोखली सनसनी का सहारा ले रहे हैं। केसवन ने दावा किया कि राहुल गांधी के आरोपों में विश्वसनीयता की कमी है और उनके आरोप उन पर ही उलटे पड़ गए हैं। केसवन ने राहुल गांधी पर अपने ही दावों की पुष्टि करने में आनाकानी करने का आरोप लगाया और उन पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया।
भाजपा ने राहुल गांधी को दी चुनौती
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता को उनके आरोपों के पक्ष में लिखित हलफनामा दाखिल करने की चुनौती दी। प्रदीप भंडारी ने कहा कि 'मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि अगर उनके पास चुनाव आयोग के खिलाफ सबूत हैं तो वे लिखित हलफनामा दाखिल करें, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। वह एक अव्यस्क नेता हैं, जिन्हें ये भी नहीं पता कि वे खुद ही अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का समर्थन कर बैठे। राहुल गांधी ने जिस आदित्य श्रीवास्तव के नाम का उल्लेख किया, उसे लेकर चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि उसका एपिक नंबर कहीं नहीं मिला है। अगर वे माफी नहीं मांगते हैं या लिखित हलफनामा नहीं देते हैं तो इससे साफ हो जाएगा कि वे एक तानाशाह हैं, जो चुनाव में जीत नहीं मिलने पर भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करते हैं।'
विज्ञापन
राहुल ने चुनाव आयोग पर लगाए हैं गंभीर आरोप
गुरुवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि भारत के चुनाव आयोग और भाजपा के बीच मिलीभगत हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना तीसरा कार्यकाल मिला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पड़ताल में पता चला है कि कई फर्जी मतदाता हैं, जो विभिन्न जगहों पर मतदान करते हैं। साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि कई मतदाताओं के पते फर्जी औऱ अमान्य पाए गए हैं। एक ही पते पर कई मतदाताओं के पंजीकृत होने, कई मतदाताओं की अमान्य तस्वीरों, फॉर्म-6 में धांधली जैसे आरोप लगाए। राहुल गांधी ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी होने की भी आशंका जाहिर की और दावा किया कि इन चुनाव के दौरान शाम पांच बजे के बाद अचानक से मतदान प्रतिशत बढ़ा। राहुल गांधी ने इस पर सवाल उठाए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन