{"_id":"59aed3f84f1c1b09088b4737","slug":"rahul-gandhi-meeting-with-bihar-congress-mla-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: कांग्रेस में फूट के डर से बेचैन राहुल गांधी, विधायकों की बुलाई बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिहार: कांग्रेस में फूट के डर से बेचैन राहुल गांधी, विधायकों की बुलाई बैठक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : social media
बिहार में कांग्रेस विधायकों के बागी होने की खबरों के बीच पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने विधायकों को मुलाकात के लिए बुधवार को दिल्ली बुलाया है। यहां कांग्रेस के 14 विधायकों ने पार्टी को अपने बागी तेवर दिखाए हैं। इन विधायकों के राज्य के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सत्ताधारी पार्टी जेडीयू में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
पार्टी में पक रही इस खिचड़ी से बेखबर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राज्य के नेताओं को खूब लताड़ लगा चुकी हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर पार्टी के विधायकों को पद का लालच देकर अपने पाले में खींचने का आरोप लगाया है।
पढ़ें- सुशील मोदी की बहन करती थी सृजन के लिए हीरे की खरीद
विज्ञापन
इससे पहले हाईकमान ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी और वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह को दिल्ली तलब किया था। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं को कड़ा संदेश देने की खबर थी। दरअसल, कांग्रेस के विधायक नीतीश कुमार की पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनका तर्क है कि लालू यादव के साथ रहने से कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Congress Vice President Rahul Gandhi summons Bihar Congress MLAs to Delhi, for a meeting tomorrow.
— ANI (@ANI) September 5, 2017