फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   tejashwi yadav blame on sushil kuimar modi, said his relative involve in bihar srijan scam

सुशील मोदी की बहन करती थी सृजन के लिए हीरे की खरीद

Sat, 02 Sep 2017 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sat, 02 Sep 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav blame on sushil kuimar modi, said his relative involve in bihar srijan scam
sushil modi

बिहार में अब तक के सबसे बडे़ सृजन घोटाले की एक-एक करके परतें खुल रही हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की बहन का नाम अब इस घोटाले से जुड़ गया है। जांच एजेंसियों को सृजन के खाते से भुगतान कर बहुत बड़ी मात्रा में आभूषण खासकर हीरे की खरीददारी के सबूत मिले हैं।

विज्ञापन


ये हीरे के आभूषण राजनेताओं और अधिकारियों के परिवारवालों को उपहार दिया जाता था। लेकिन जांच में पता चला कि पटना के ज्वैलर्स को हीरे के खरीददारी का भुगतान सृजन ने सीधा न करके रेखा मोदी की कंपनियों के माध्यम से किया जाता था।
विज्ञापन


पढ़ेंः- बिहार सृजन घोटाला: अब CBI करेगी जांच, घेरे में सुशील मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


जालान जेम्स के मालिक रवि जालान ने पूछताछ में इस बात को माना भी है कि उन्हें भुगतान रेखा मोदी ने ही कई बार किया।हालांकि रेखा मोदी फिलहाल गायब है। उनके पटना स्थित घर पर कोई उनका ठिकाना नहीं बता रहा, लेकिन मनोरमा देवी से उनके मधुर संबंध जगजाहिर हैं। निश्चित रूप से इस आधार पर आने वाले दिनों में सुशील मोदी पर राजद का हमला और तेज होगा। वैसे सुशील मोदी ने साफ  कहा है कि सृजन घोटाले में जिस रेखा मोदी का नाम लिया जा रहा है उससे उनका या उनके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है।


पढ़ें- बिहार के सृजन घोटाले में कांग्रेस ने नीतीश को घेरा, कानूनी लड़ाई के पक्ष में पार्टी

मोदी ने कहा कि हमारे रिश्ते कितने मधुर रहे हैं यह हमारे राजनैतिक विरोधियों से भी आपको पता चल जाएगा। रेखा ने 2010 में अपने सगे भाई महावीर मोदी के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें सुशील मोदी को भी आरोपी बनाया गया था। मोदी का कहना है कि रेखा मोदी से उनके कैसे संबंध हैं इस बात का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि 2010 में वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में निर्दलीय खड़ी थीं।

इस बीच सीबीआई ने सृजन मामले से जुड़े कुछ मुख्य आरोपियों, जिनमें भाजपा नेता विपिन शर्मा, दीपक वर्मा, मनोरमा देवी के बेटे अमित कुमार और उनकी पत्नी प्रिया शामिल है, की खोज तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed