फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi Maharashtra visit Chhatrapati Shivaji statue unveiled today know all updates in hindi

Rahul Gandhi: 'संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा हटाना जरूरी', कोल्हापुर में बोले राहुल गांधी

Sat, 05 Oct 2024 02:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 02:22 PM IST
सार

हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Rahul gandhi Maharashtra visit Chhatrapati Shivaji statue unveiled today know all updates in hindi
Rahul Gandhi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे। यहां राहुल ने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए आरक्षण पर मौजूदा 50 प्रतिशत की सीमा हटाना जरूरी है। कोल्हापुर में 'संविधान सम्मान सम्मेलन' में बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक इस 50 फीसदी की सीमा को हटाने के लिए कानून पारित करना सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोकसभा और राज्यसभा में जाति जनगणना पर कानून पारित करना सुनिश्चित करेंगे और कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। उन्होंने कहा कि दलितों या पिछड़े वर्गों का इतिहास स्कूलों में नहीं पढ़ाया जा रहा था, उन्होंने आरोप लगाया कि अब उस इतिहास को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अगर आप ओबीसी समाज को देखें, जैसे ही मैंने स्वप्निल कुम्हार से हाथ मिलाया, जिन्होंने मुझे मूर्ति दी, संपर्क से ही मुझे समझ आ गया कि इस हाथ में हुनर है। जिन हाथों में हुनर होता है, लोग उन्हें पीछे बिठा देते हैं। भारत में ये 24 घंटे हो रहा है। मैंने कभी स्कूल में दलितों, पिछड़ों का इतिहास नहीं पढ़ा। आज तो इससे भी उल्टा हो रहा है, जो इतिहास है, उसे किताबों से हटा दिया जा रहा है। इतिहास के बिना, अपनी जगह और स्थान की समझ के बिना शिक्षा संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना
इससे पहले राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। राहुल ने अपने संबोधन में मालवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'लोगों को डराने और संविधान, संस्थाओं को नष्ट करने के बाद शिवाजी महाराज के सामने झुकने का कोई फायदा नहीं है। अगर छत्रपति शिवाजी महाराज और शाहू महाराज जैसे लोग नहीं होते तो संविधान नहीं होता।' राहुल गांधी ने कहा कि 'भारतीय संविधान शिवाजी महाराज के विचारों का प्रकटीकरण है। छत्रपति शिवाजी महाराज का दुनिया को संदेश था कि देश सभी का है।'

इससे पहले राहुल गांधी का कोल्हापुर हवाईअड्डे पहुंचने पर पार्टी नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सबसे पहले वह सुबह राजर्षि शाहू समाधि स्थल पर गए। इसके बाद उन्होंने बवाडा के भगवा चौक पर बनी छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया और संविधान सम्मान के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बैठक में एक हजार से ज्यादा आमंत्रित लोग शामिल हुए, इसमें सभी धर्मावलंबियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लिया।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। आज हरियाणा की 90 सीटों पर मतदान होगा। हरियाणा के बाद अब राहुल गांधी ने मिशन महाराष्ट्र की तैयारी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के महाराष्ट्र दौरे से कांग्रेस का चुनावी अभियान भी शुरू हो जाएगा।


इससे पहले, कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियों के बाद पांच सितंबर को महाराष्ट्र के सांगली में एक सार्वजनिक रैली की थी। यहां उन्होंने जाति जनगणना पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं लोकसभा में पहले ही कह चुका हूं कि सत्ता में आने पर कांग्रेस, INDIA गठबंधन ही जाति जनगणना कराएगा। क्योंकि हम देश की सच्चाई समझना चाहते हैं कि इस देश के धन का फायदा किस वर्ग को हो रहा है?

इस मौके पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा महाराष्ट्र के डीएनए में है और लड़ाई विचारधारा की है जो आप हिंदुस्तान में देख रहे हैं ये केवल राजनीति नहीं है। पहले राजनीति चलती थी आज हिंदुस्तान में विचारधाराओं का युद्ध चल रहा है। एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ भाजपा। हम सामाजिक विकास चाहते हैं, हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं और वो लोग चाहते हैं कि चुने हुए लोगों को ही फायदा मिले... इसी बात की लड़ाई हमारे बीच में है और आपको ये पूरे देश में दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed