फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi likely to be shift soon ex CM Sheila Dixit house in South Delhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का नया ठिकाना हो सकता है शीला दीक्षित का घर, सुरक्षा एजेंसियों की मंजूरी का इंतजार

Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 13 Jul 2023 02:14 AM IST
सार

राहुल गांधी जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर में शिफ्ट हो सकते हैं। अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और यह सुरक्षा की मंजूरी के बाद ही लिया जाएगा क्योंकि राहुल गांधी को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi likely to be shift soon ex CM Sheila Dixit house in South Delhi
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नया पता दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का घर हो सकता है। दक्षिण दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित इस घर में फिलहाल पूर्व सांसद और शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित रहते हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी सुरक्षा एजेंसी की मंजूरी मिलने के बाद इस घर में शिफ्ट हो सकते हैं। फिलहाल राहुल अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात की एक अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद, उन्हें संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहरा दिया गया था और उन्हें सांसद के नाते मिला आवास खाली करना पड़ा था। अब पूर्व सांसद एक घर की तलाश में हैं। क्योंकि उन्हें जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए उनके आवास को लेकर सुरक्षा की मंजूरी मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के किरायेदार बनेंगे। हुमायूं के मकबरे के पीछे बने 1500 वर्गफुट के इस मकान के लिए किराये के करार पर हस्ताक्षर करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के शीला दीक्षित के घर में शिफ्ट होने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed