{"_id":"5e3274c18ebc3e4b1b5ccffd","slug":"rahul-gandhi-leads-save-constitution-march-in-kalpeta-area-of-wayanad-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कांग्रेस का संविधान बचाओ मार्च, राहुल बोले- 'मैं भारतीय हूं' यह तय करने वाले मोदी कौन हैं?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कांग्रेस का संविधान बचाओ मार्च, राहुल बोले- 'मैं भारतीय हूं' यह तय करने वाले मोदी कौन हैं?
Thu, 30 Jan 2020 12:24 PM IST
Priyesh Mishra
एएनआई, वायनाड
एएनआई, वायनाड
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
केरल में राहुल गांधी की रैली
- फोटो : ANI
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने केरल में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के तहत वायनाड में संविधान बचाओ मार्च का नेतृत्व किया। इस रैली में केरल कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे और नरेंद्र मोदी एक ही विचारधारा में विश्वास करते हैं, इनमें कोई फर्क नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि वह गोडसे में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ध्यान दें कि जब भी आप नरेंद्र मोदी से बेरोजगारी और नौकरियों के बारे में पूछते हैं, तो वह अचानक ध्यान भटकाते हैं। एनआरसी और सीएए से नौकरियां नहीं मिलने जा रही है। कश्मीर की वर्तमान स्थिति और असम को जलाने से हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
नागरिकता कानून को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि भारतीयों को यह साबित करने के लिए कहा जा रहा है कि वे भारतीय हैं। उन्होंने पूछा कि मैं भारतीय हूं...यह तय करने वाले नरेंद्र मोदी कौन हैं? उन्हें यह तय करने का लाइसेंस किसने दिया है कि कौन भारतीय है और कौन नहीं?
राहुल गांधी ने कहा कि मैं जानता हूं कि मैं एक भारतीय हूं और मुझे इसे साबित करने की जरूरत नहीं है।
Kerala: Congress MP Rahul Gandhi leads 'Save the Constitution' march in Kalpeta area of his constituency Wayanad. pic.twitter.com/U4lzsMQVuF
— ANI (@ANI) January 30, 2020