फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi lashed out at BJP-RSS in Assam said they are spreading hatred and looting public money

Rahul Gandhi: असम में भाजपा-आरएसएस पर जमकर बरसे राहुल गांधी, बोले- नफरत फैला रहे और जनता का पैसा लूट रहे

Thu, 18 Jan 2024 11:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 18 Jan 2024 11:45 AM IST
सार

असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi lashed out at BJP-RSS in Assam said they are spreading hatred and looting public money
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंची। शिवसागर जिले से शुरू होकर यह यात्रा असम के 17 जिलों से गुजरेगी और 833 किमी का सफर तय करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में गृहयुद्ध जैसे हालात है। राज्य विभाजित होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री अभी तक वहां नहीं गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा, आरएसएस नफरत फैला रहे हैं। इसके जरिए वह जनता का पैसा लूट रहे हैं। 
विज्ञापन


असम में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनकी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार शायद असम में है। हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान असम के मुद्दों को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के इस बयान पर पलटवार करते हुए कि ऐसे मार्चों से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा, राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने देश की राजनीतिक कहानी बदल दी है। भाजपा और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं और एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ लड़वा रहे हैं। उनका एकमात्र काम जनता का पैसा लूटना और देश का शोषण करना है।




22 जनवरी का समारोह एक राजनैतिक समारोह: जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारत में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, बौद्ध विहार, जैन मंदिर भी है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, सभी का जश्न मनाते हैं। 22 जनवरी का समारोह एक राजनैतिक समारोह है। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने कहा कि हम इस स्थिति में नहीं हैं कि यह निमंत्रण स्वीकारें लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि हम मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर नहीं जा सकते। हम धर्म विरोधी नहीं है, हम असली लोग हैं जो धर्म का पालन करते हैं क्योंकि धर्म का राजनीतिकरण करना धर्म को नीचे गिराता है, यह भाजपा, RSS करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed