{"_id":"5b21d7e64f1c1bac6e8b7b4d","slug":"rahul-gandhi-jokes-on-pm-fitness-video-in-iftar-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी ने उड़ाया पीएम के फिटनेस वीडियो का मजाक, नेताओं ने लगाए ठहाके","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी ने उड़ाया पीएम के फिटनेस वीडियो का मजाक, नेताओं ने लगाए ठहाके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Jun 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की तरफ से 2015 के बाद पहली बार दी गई इफ्तार पार्टी में बुधवार को कई विपक्षी पार्टियों ने शिरकत की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर आने वाली विपक्षी पार्टियों में समाजवादी पार्टी को छोड़कर सभी का प्रतिनिधित्व दिखाई दिया। इस मौके पर रूसी राजदूत आर. कुदाशेव समेत बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, हामिद अंसारी, सीताराम येचुरी, दिनेश त्रिवेदी आदि के साथ एक टेबल पर बैठे राहुल ने अचानक पूछा कि क्या आपने पीएम का वीडियो देखा? कोई जवाब मिलता, तभी राहुल ने बिजारे यानि अजीब कहकर हंसते हुए तंज कसा। इस पर अगल-बगल बैठे अन्य नेता भी हंस पड़े।
विज्ञापन
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा मिले फिटनेस चैलेंज का बुधवार को जवाब दिया। ट्विटर पर जारी 1.48 मिनट के वीडियो में मोदी अपने सरकारी आवास के लॉन में व्यायाम, योग और सैर करते दिख रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा के साथ ही 40 साल से अधिक उम्र के आईपीएस अधिकारियों को फिटनेस चैलेंज के लिए नामित किया। सोशल मीडिया पर इसकी शुरुआत खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की थी।
विज्ञापन
योग दिवस पर उत्तराखंड में होंगे पीएम
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन मोदी उत्तराखंड जाएंगे और 50 हजार लोगों के साथ भारतीय वन अनुसंधान केंद्र के परिसर में योग करेंगे। यह पहली बार है कि जब योग दिवस की थीम तनाव और एकाग्रता होगी। इसके लिए 46 मिनट का विशेष आसन का कैप्सूल होगा।