फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi is trying to divide the country says Sudhanshu Trivedi

‘भाजपा सरकार में तमिल का गौरव बढ़ा’: सुधांशु त्रिवेदी बोले- देश में विभाजन पैदा करना राहुल गांधी का लक्ष्य

Sun, 11 Oct 2026 04:28 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 11 Oct 2026 04:28 PM IST
सार

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोगेम्बो बताने और तमिल भाषा पर हमले के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में विभाजन पैदा करना चाहते हैं, जबकि भाजपा का लक्ष्य एकता है। त्रिवेदी ने तमिल भाषा और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ तमिलनाडु में विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi is trying to divide the country says Sudhanshu Trivedi
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के चेन्नई में दिए गए बयान पर पलटवार किया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोगेम्बो बताते हुए आरोप लगाया था कि वह लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं। इस पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का लक्ष्य देश में विभाजन पैदा करना है।
विज्ञापन


सरकार और प्रधानमंत्री पर लगाए जा रहे आधारहीन आरोप: त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हमारी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनर्गल और आधारहीन आरोप लगाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में सत्य क्या है, इसे स्पष्ट करने के लिए वह एक मिनट का पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन दिखाएंगे। इससे तथ्यों और आंकड़ों की तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अराजकता फैलाने का अभियान चलाया जा रहा है। दुनिया की कई ताकतें नहीं चाहतीं कि भारत तरक्की करे। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी इमरजेंसी की बात करते हैं, लेकिन क्या एक किलोमीटर की बैरिकेडिंग इमरजेंसी है?
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी देश में विभाजन पैदा करना चाहते हैं: सुधांशु त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी का लक्ष्य है कि देश में विभाजन कैसे पैदा किया जाए, जबकि भाजपा का लक्ष्य एकता है। उन्होंने राहुल गांधी के उस आरोप को भी गलत बताया, जिसमें कहा गया था कि नीट परीक्षा लागू होने से तमिल भाषा पर हमला हो रहा है। त्रिवेदी ने कहा कि तमिल भाषा का पूरा सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ है। इसके अलग-अलग आयामों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई: त्रिवेदी
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग अवसरों पर तमिल भाषा, तमिल संस्कृति और तमिल प्रतीकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने तमिलनाडु में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं पर काम किया गया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई मेट्रो के लिए 4,900 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए 3,700 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इसके अलावा कराईकल-पेरलम रेल लाइन के लिए 750 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

त्रिवेदी ने कहा कि चेन्नई, वीओसी और कामराजनगर में कार्गो क्रूज सुविधाओं को उन्नत करने के लिए तीन बंदरगाहों के विकास का काम किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु में रेल बजट के लिए 7,611 करोड़ रुपये दिए गए हैं। राज्य के 77 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें': पीएम मोदी बोले- युवाओं के पास दुनिया को समाधान देने की ताकत


राहुल गांधी ने मोदी को बताया था मोगेम्बो
इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने चेन्नई में छात्रों के गूंज कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिल संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला नहीं करने देंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को हिंदी फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के खलनायक मोगेम्बो के रूप में पेश करते हुए कहा था कि मोगेम्बो मोदी लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु की संस्कृति, भाषा और इतिहास पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि परिसीमन के जरिए तमिलनाडु को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed