{"_id":"5ba665bf867a557ea52f31e1","slug":"rahul-gandhi-is-moving-ahead-with-solid-strategy-regarding-rafale-aircraft-deal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर सधी रणनीति से आगे बढ़ रहे हैं राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर सधी रणनीति से आगे बढ़ रहे हैं राहुल गांधी
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा का तंज अब उसी पर भारी पड़ रहा है। केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, रेल मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के प्रवक्ता सांबित पात्रा ने तंज कसा था कि राफेल के जरिए राहुल का करियर लांच होने वाला नहीं है। वहीं केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मसखरा राजकुमार तक कह डाला, लेकिन अब राहुल काफी आक्रामक हो चले हैं। शनिवार को हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति आपको चोर कह रहे हैं। आप चुप हैं। आप कुछ तो बोलिए?
कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में आए राहुल के चेहरे पर विजयी मुस्कान साफ दमक रही थी। प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद उनके तेवर काफी कुछ कह रहे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने नारा लगा दिया था- गली गली शोर है, चौकीदार (प्रधानमंत्री) चोर है। कांग्रेस मुख्यालय के सूत्र कहते हैं कि राफेल लड़ाकू विमान का मुद्दा उठाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने काफी होमवर्क किया है। वह लगातार इस पर स्टेप-बाई-स्टेप आगे बढ़े हैं। उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान इस मुद्दे को हवा देना शुरू किया था।
संसद के शीतकालीन सत्र में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान इसी का सहारा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे में अनिल अंबानी की कंपनी को शामिल करने और उन्हें लाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर सीधे भागीदार बताया था। अब कांग्रेस अध्यक्ष आक्रामकता बढ़ाकर सीधे आरोप लगा रहे हैं। पार्टी के एक प्रमुख रणनीतिकार के अनुसार यह कांग्रेस का 2019 के लोकसभा चुनाव तक सबसे प्रमुख मुद्दा है।

प्रधानमंत्री को बचाने के लिए भाजपा नेता बोल रहे एक के बाद एक झूठ
कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद बोल रहे हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं। वह इस मामले में कुछ नहीं बोल रहे हैं। उन्हें बचाने के केन्द्र सरकार के मंत्री लगातार एक के बाद एक झूठ बोलते जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री सीतारमण पर लगातार भ्रमित करने और झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब राफेल लड़ाकू विमान का सौदा हो रहा था तो मनोहर पार्रिकर गोवा के बाजार में मछली खरीद रहे थे। राहुल गांधी का कहना है कि इस सौदे पर प्रधानमंत्री ने निर्णय लिए हैं। इसमें रक्षा मंत्रियों की कोई भूमिका नहीं है। इसलिए अब केन्द्र सरकार के मंत्री अपने प्रधानमंत्री को बचाने में जुट गए हैं।
काफी बढ़ गया है आत्मविश्वास
राहुल गांधी के आत्मविश्वास में कई गुना उछाल आया है। वह मानकर चल रहे हैं कि अगले कुछ महीनों में और लोकसभा चुनाव से काफी पहले वह पप्पू की छवि को तोड़कर बाहर आ जाएंगे। अमर उजाला संवाददाता को राहुल गांधी ने खुद के पप्पू होने के सवाल पर कहा था कि उनकी यह छवि बनाई गई है। इसके लिए आरएसएस और भाजपा ने काफी पैसा खर्च किया है। लेकिन वह इस बार पूरी तरह से जवाब देने की तैयारी कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने करीब दो महीने पहले जानकारी देते हुए कहा था कि अगले कुछ महीनों में वह प्रधानमंत्री, केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा के नेताओं की बोलती तक बंद कर देने वाले हैं। इसकी विस्तृत रुपरेखा तैयार की जा चुकी है।
कांग्रेस के पास मोदी सरकार के भ्रष्टाचार के और भी मामले
कांग्रेस पार्टी के सूत्र बताते हैं कि केवल राफेल डील में ही गड़बड़ नहीं हुई है। उनका कहना है कि पार्टी के पास मोदी सरकार का कुछ और कच्चा चिट्ठा भी है। सूत्रों का कहना है कि समय के साथ ये सभी कच्चे चिट्ठे बाहर आएंगे। इसके लिए कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों ने व्यापक तैयारी कर रखी है।