फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi INDIA bloc leaders in Bihar to take out 'Vote Adhikar Yatra' across state from Aug 17

Bihar: बिहार में 17 अगस्त से शुरू होगी राहुल गांधी की 'वोट अधिकार यात्रा', इंडिया गठबंधन के नेता होंगे शामिल

Wed, 13 Aug 2025 04:02 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 04:02 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi INDIA bloc leaders in Bihar to take out 'Vote Adhikar Yatra' across state from Aug 17
कांग्रेस पार्टी की बैठक - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने बुधवार को कहा है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं के साथ 17 अगस्त से राज्य भर में 'वोट अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे।  यह यात्रा बिहार में मतदाता सूची में संशोधन के खिलाफ और "वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई" को एक जन आंदोलन बनाने के लिए के लिए की जा रही है। 

विज्ञापन

 
कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने 17 अगस्त को इस यात्रा की घोषणा की और कहा कि हम लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को सड़कों पर लड़ेगे। 17 अगस्त से विपक्ष के नेता राहुल गांधी पूरे बिहार में एक विशाल वोट अधिकार यात्रा शुरू करेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने बुधवार को सासाराम में इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की ताकि यात्रा की तैयारी, लामबंदी और सुचारू समन्वय का आकलन किया जा सके। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में एक रैली के साथ होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया था कि 'वोट चोरी' उनके लिए "करो या मरो" का मुद्दा है और 14 अगस्त की शाम को 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' सहित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने आरोपों को जनता तक पहुंचाने के लिए एक रोडमैप की घोषणा की। बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के एआईसीसी प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि  कांग्रेस तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के साथ इसे लोगों तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कन्हैया कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर 'लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च' निकाली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 22 अगस्त से 7 सितंबर के बीच कांग्रेस सभी राज्य मुख्यालयों पर "वोट चोर, गद्दी छोड़ो" रैलियां आयोजित करेगी। उन्होंने कहा, 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच मतदान के अधिकार को बचाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा भारत इस पर एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed