{"_id":"5e4534798ebc3ee60172f700","slug":"rahul-gandhi-hits-out-at-bjp-over-lpg-cylinder-price-hike-shares-smriti-irani-old-pic","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी सिलिंडर महंगा, राहुल गांधी ने दिखाई स्मृति ईरानी की पुरानी फोटो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलपीजी सिलिंडर महंगा, राहुल गांधी ने दिखाई स्मृति ईरानी की पुरानी फोटो
Thu, 13 Feb 2020 05:06 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 13 Feb 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल ने यूपीए सरकार के समय की तस्वीर साझा की, जिसमें स्मृति ईरानी सिलिंडर लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने तस्वीर के साथ लिखा, 'मैं भाजपा के इन सदस्यों से सहमत हूं जो एलपीजी सिलिंडरों की कीमत में 150 रुपये की बड़ी वृद्धि का विरोध कर रहे हैं।' कांग्रेस नेता ने #RollBackHike के हैशटैग के जरिए सिलिंडर की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
I agree with these members of the BJP as they protest the astronomical 150 Rs price hike in LPG cylinders. #RollBackHike pic.twitter.com/YiwpjPdTNX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 13, 2020
स्मृति ईरानी की यह तस्वीर एक जुलाई 2010 की है। जब वह भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर थीं। उन्होंने उस दौरान के बंगाल भाजपा प्रमुख राहुल सिन्हा के साथ कोलकाता में धरना दिया था। ईरानी ने बढ़ रही कीमतों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सड़क जाम किया था। उस समय देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सत्ता में थी।
गौरतलब है कि बुधवार को आम आदमी को बड़ा झटका लगा, जब गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में भारी वृद्धि हुई। पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा किया है। दिल्ली में बिना सब्सिडी के 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया।
वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपये बढ़कर 829.50 रुपये हो गया। चेन्नई में यह 147 रुपये बढ़कर 881 रुपये का हो गया है। बता दें कि इस साल एक जनवरी के बाद गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े थे। जबकि उससे पहले लगातार चार बार रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई थी।