फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi hits modi and bjp in amethi

राहुल का मोदी पर वार, बोले- जहां भी जाते हैं नफरत फैलाते हैं

Thu, 23 Feb 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi hits modi and bjp in amethi
राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे वार किए। उन्होंने मोदी और बीजेपी पर ध्रुवीकरण के आरोप लगाए और कहा कि जब इन्हें (हार का) डर लगता है तो ये और नफरत फैलाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी और मोदी चाहें जितनी कोशिश कर लें ये देश टूटने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जितना चाहे मजाक उड़ा लें, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, नफरत फैलाते हैं। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के महापुरुषों तक को बांटने में लगे हैं।  लेकिन प्रधानमंत्री को ये शोभा नहीं देता। राहुल ने कहा कि सरदार पटेल, गांधी, नेहरू आदि सब महापुरुषों ने भारत की शांति और अहिंसा के लिए  बलिदान दिया। राहुल ने आगे कहा, 'मोदी जी आप हिंदुस्तान को बांट नहीं सकते, ये देश एक और एक रहेगाा।'
विज्ञापन


राहुल ने अंत में एक शे'र भी पढ़ा। 
'हिंदू बनेगा न मुसलमान बनेगा
इंसान की औलाद है इंसान बनेगा'


राहुल ने दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस और सपा गठबंधन की जीत होगी और उन्हीं का मुख्यमंत्री बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed