फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi has been focused on farmers and unemployment, not on president election

राष्ट्रपति चुनाव नहीं, किसान और बेरोजगारी पर है राहुल का ध्यान

Thu, 22 Jun 2017 09:31 AM IST
संजय मिश्र
संजय मिश्र Updated Thu, 22 Jun 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi has been focused on farmers and unemployment, not on president election
राहुल गांधी

राष्ट्रपति चुनाव के बदले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ध्यान किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर है। नानी से मिलने इटली गए राहुल स्वदेश लौटने के बाद किसानों की समस्या और बेरोजगारी के मुदे को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेंगे। उनके करीबी नेता आंदोलन की रूपरेखा बनाने में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष के एक करीबी नेता का कहना है कि राहुल गांधी सांकेतिक राजनीति के बजाय देश के असल मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार को घेरेंगे। देश में अलग—अलग राज्यों में किसान आत्महत्या को मजबूर है। और युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। लेकिन इन रियल मुद्दों से सरकार ने जनता का ध्यान बंटाया हुआ है। मगर राहुल गांधी देशव्यापी दौरा कर केंद्र सरकार की किसान और रोजगार नीति को जनता के सामने बेनकाब करेंगे। 

विज्ञापन

राहुल के वजह से ही किसानों की समस्या बनी है राष्ट्रीय 

rahul gandhi has been focused on farmers and unemployment, not on president election

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता का कहना है कि राहुल गांधी के वजह से ही किसानों की समस्या आज राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनी हुई हैं। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी खाट यात्रा के जरिए राहुल ने किसानों के बीच जाकर मुद्दा गरमाया था। तब उन्होंने 2 करोड किसानों का शपथ पत्र भरवाकर महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा था। जिससे दबाव में आकर पीएम मोदी को यूपी में ऐलान करना पडा था कि राज्य में उनकी सरकार आने पर मंत्रीमंडल की पहली बैठक में ही किसानों का कर्ज माफ होगा।

अब योगी सरकार की कर्जमाफी के कदम ने ही देशभर में भाजपा की मुश्किलें बढा रखी हैं। पार्टी के अपने शासित राज्यों में ही ज्यादा किसानों का असंतोष नजर आया है। ठीक इसी तरह रोजगार के अवसर मुहैया कराने के मामले में भी भाजपा बैकफूट पर है। पीएम मोदी ने आगरा की रैली में वर्ष 2013 में ऐलान किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनने के बाद वे हर वर्ष 1 करोड युवाओं को रोजगार मुहैया कराएंगे। मगर यहां भी उनका दावा कमजोर पडता दिख रहा है। 

किसानों के मुद्दों के जरिए कांग्रेस देख रही अपनी वापसी 
सूत्र बताते हैं कि किसान समस्या राष्ट्रीय स्तर पर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ग्रामीण असंतोष के मुद्दे के जरिए अपनी वापसी देख रही है। तो उसे लगता है कि बेरोजगारी के मुद्दे के जरिए युवाओं के बीच पीएम मोदी की चमक को फींकी की जा सकती है। यही वजह है कि टीम राहुल के नेता बेरोजगारी और किसान के मुद्दे को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। स्वदेश लौटने के बाद राहुल इस रणनीति को अंतिम रूप देंगे। संभवत: बरसात का असर कम होते राहुल देशव्यापी दौरे पर निकलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed