{"_id":"60f8897f33f6d92d3c0a7016","slug":"rahul-gandhi-has-also-given-his-consent-to-maharashtra-congress-ekla-chalo-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कांग्रेस के एकला चलो के नारे पर राहुल की मुहर, सहयोगी दल हो सकते हैं नाराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कांग्रेस के एकला चलो के नारे पर राहुल की मुहर, सहयोगी दल हो सकते हैं नाराज
Thu, 22 Jul 2021 02:24 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो,मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:24 AM IST
सार
कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के साथ गठबंधन में होने के बावजूद नगर निकायों के चुनाव अकेले ही लड़ेगी
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच पैदा हुई खाई और गहरी हो सकती है। दरअसल राज्य में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अपनी सहमति दे दी है। कांग्रेस के एकला चलो के नारे के बाद घटक दलों में तकरार शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी ने राज्य में पार्टी के भविष्य के लिए एक मास्टर प्लान दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि कांग्रेस महाविकास आघाड़ी के साथ गठबंधन में होने के बावजूद नगर निकायों के चुनाव अकेले ही लड़ेगी। पटोले ने मंगलवार को प्रदेश प्रभारी एचके पाटिल के साथ राहुल गांधी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नाना पटोले पिछले काफी दिनों से ‘एकला चलो’ का नारा लगा रहे थे। उनके इस अभियान से सहयोगी दल शिवसेना और एनसीपी असहज दिखाई दे रही है।