फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi gave a statement on Pegasus he said Opposition is united on this whole matter government should clarify

जासूसी कांड: राहुल गांधी ने गृह मंत्री शाह का मांगा इस्तीफा, कहा- मेरा फोन भी हुआ टैप

Fri, 23 Jul 2021 11:50 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Fri, 23 Jul 2021 11:50 AM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पेगासस स्पायवेयर का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi gave a statement on Pegasus he said Opposition is united on this whole matter government should clarify
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्पायवेयर पेगासस द्वारा कथित जासूसी किए जाने को राजद्रोह करार दिया है। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच होनी चाहिए। कांग्रेसी सांसदों के साथ राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने पेगासस का इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के तौर पर किया और मेरा भी फोन टैप हुआ है। उन्होंने कहा कि जासूसी कांड पर विपक्ष एकजुट है। इस पूरे प्रकरण के लिए सरकार को जिम्मेदार है। इस कारनामे पर गृहमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘क्या हम, आप पेगासस खरीद सकते हैं? कौन इसे खरीद सकता है, कौन इसका इस्तेमाल कर सकता है, ये सरकार को स्पष्ट करना चाहिए।’ वहीं, किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, ‘तीनों नए कृषि कानून वापस होने चाहिए, बातचीत से कोई हल नहीं निकलना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने दावा किया, ‘राफेल मामले की जांच रोकने के लिए पेगासस का उपयोग किया गया। नरेंद्र मोदी जी ने इस हाथियार का उपयोग हमारे देश के खिलाफ किया। इसके लिए सिर्फ एक शब्द है ‘राजद्रोह’।’



इधर, भाजपा का ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी का कहना है कि यह मामला संसद के मानसून सत्र से पहले जानबूझकर उठाया गया। भाजपा की ओर से कहा गया है कि ये आरोप एक तरह से भारतीय लोकतंत्र की छवि को धूमिल करने का प्रयास हैं। 

बताते चलें कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिये भारतीयों की जासूसी करने संबंधी खबरों को लेकर कहा कि जब देश में नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्था पहले से है तब अनधिकृत व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से निगरानी संभव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed