{"_id":"5ee26d878ebc3e4322363ffd","slug":"rahul-gandhi-former-us-diplomat-nicholas-burns-to-discuss-impact-of-covid-19-crisis-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स से बातचीत, शुक्रवार को जारी होगा वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने की पूर्व अमेरिकी राजनयिक निकोलस बर्न्स से बातचीत, शुक्रवार को जारी होगा वीडियो
Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार किसी ना किसी व्यक्ति से बात कर रहे हैं। इस कड़ी में राहुल ने कोरोना वायरस संकट के चलते वैश्विक व्यवस्था के नए सिरे से आकार लेने की संभावना पर अमेरिका के पूर्व विदेश उपमंत्री निकोलस बर्न्स से बातचीत की है। दोनों के बातचीत का वीडियो शुक्रवार को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी होगा।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘निकोलस बर्न्स से बातचीत की है कि कैसे कोरोना वायरस संकट वैश्विक व्यवस्था को नए सिरे से आकार दे रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे मेरे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़िए।' उन्होंने बर्न्स के साथ की गई बातचीत के कुछ अंश भी जारी किए।
विज्ञापन
Tomorrow, Friday, 12th June, 10 AM onwards, join my conversation with Ambassador Nicholas Burns on how the Covid crisis is reshaping the world order, across all my social media platforms. pic.twitter.com/qIkWUbxxBg
विज्ञापन विज्ञापन— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 11, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोरोना के संकट से निपटने के तरीकों को लेकर अलग अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ बतचीत कर रहे हैं। इस श्रृंखला में जन स्वास्थ्य पेशेवर आशीष झा और स्वीडिश महामारी विशेषज्ञ जोहान गिसेक, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रघुराम राजन और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी से बातचीत कर चुके हैं।