{"_id":"632937e094a09c561f51ee88","slug":"rahul-gandhi-facebook-post-congress-president-election-shashi-tharoor-and-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi: जब नाव मझधार में फंस जाए...कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच राहुल ने फेसबुक पर क्यों लिखा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rahul Gandhi: जब नाव मझधार में फंस जाए...कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के बीच राहुल ने फेसबुक पर क्यों लिखा?
Tue, 20 Sep 2022 09:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:45 AM IST
सार
कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव को मंजूरी दी है। चुनावों के परिणाम 19 अक्तूबर को घोषित किए जाने हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने एक फेसबुस पोस्ट की है जिसने अध्यक्ष पद के चुनाव के बीच अटकलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : facebook.com/Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 3,500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने सोमवार को फेसबुक पर एक ऐसी पोस्ट की जिसने अध्यक्ष पद को लेकर अटकलें बढ़ा दी हैं। राहुल के पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे अध्यक्ष पद की कुर्सी किसी बाहरी नेता के बजाय खुद के पास रखना चाहते हों। हालांकि, उन्होंने किस संदर्भ में इस तरह की बातें लिखी हैं अभी साफ-साफ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
राहुल ने क्या लिखा जिससे बढ़ गईं अटकलें
दरअसल केरल में भारत जोड़ा यात्रा के दौरान राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब नाव बीच मझधार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है। न रुकेंगे, न झुकेंगे, भारत जोड़ेंगे। अब इस ट्वीट को पढ़ने के बाद तो यही कहा जा सकता है कि वे पतवार खुद के हाथ में रखना चाहते हैं।
विज्ञापन
राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, अब तक सात राज्यों ने प्रस्ताव पारित किए
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राहुल गांधी को फिर से कमान सौंपने की मांग तेज होती जा रही है। गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद अब तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को राहुल को फिर से अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया। तमिलनाडु, बिहार और जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समितियों की बैठक सोमवार को हुई। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल को फिर से पार्टी की कमान संभालने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सूत्रों का कहना है कि राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग की मुहिम में अन्य राज्य भी जल्द शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
थरूर के सुर अलग, लड़ सकते हैं अध्यक्ष का चुनाव
राहुल गांधी को फिर से पार्टी की कमान सौंपने की राज्यों से बुलंद होती मांग के बीच केरल से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुर अलग नजर आ रहे हैं। पार्टी में सुधार की मांग संबंधी ऑनलाइन याचिका का समर्थन कर थरूर ने परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस नेता ने अपनी यह इच्छा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से सोमवार को मुलाकात के दौरान भी प्रकट की। सूत्रों का कहना है कि इस पर सोनिया ने उनसे कहा कि यह आपका निजी फैसला होगा। पार्टी में हर व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भी चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है।