{"_id":"608af0ce8ebc3eb92d46a9da","slug":"rahul-gandhi-demands-free-vaccination-for-all-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"#LadengeCoronaSe : राहुल ने सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण की पैरवी की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#LadengeCoronaSe : राहुल ने सभी नागरिकों के लिए मुफ्त टीकाकरण की पैरवी की
Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:16 PM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीका मुफ्त में लगना चाहिए।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए एक मई से टीकाकरण अभियान आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी नागरिकों को कोरोना रोधी टीका मुफ्त में लगना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारत को मुफ्त कोविड टीका मिलना चाहिए। सभी नागरिकों को मुफ्त में टीका लगना चाहिए। आशा करते हैं कि इस बार ऐसा होगा। कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जो भरा नहीं है भावों से, जो दर्द सुनने को तैयार नहीं, वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिस ‘सिस्टम’ को जन से प्यार नहीं!’’ उधर, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट करते हुए लिखा कि क्योंकि लोगों की जान से संसद की इमारत व प्रधानमंत्री का दफ़्तर ज़्यादा ज़रूरी है। सरकारी ख़ज़ाने से 20,000 रुपये करोड़ खर्च किए जाएंगे तभी तो उद्घाटन पट पर मोदी जी का नाम लिखा जाएगा। देश का क्या है - वो तो हिंदू-मुस्लिम, पटेल-ग़ैर पटेल, जाट-ग़ैर जाट आदि में बंट ही जाएगा।
विज्ञापन