फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border Dispute News: Rahul Gandhi criticises PM Narendra Modi over India China dispute

'तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा', पीएम मोदी पर राहुल का 'शायराना' तंज

Tue, 30 Jun 2020 07:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 30 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
India China Border Dispute News: Rahul Gandhi criticises PM Narendra Modi over India China dispute
नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलावार को छठी बार देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना काल के दौरान लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने कहा है कि हम अनलॉक-2 की तरफ तो बढ़ रहे हैं, लेकिन अनलॉक-1 के बाद से लापरवाही बढ़ती जा रही है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान सावधानी बरतनी होगी। लापरवाही बरतने वाले लोगों को समझाएं। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि, समय पर किए गए लॉकडाउन से हमारी स्थिति अच्छी है। विशेषकर कंटेनमेंट जोन पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा।
विज्ञापन


मगर पीएम मोदी की यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रास नहीं आई और एक बार फिर राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लेकिन इस बार का निशाना शायराना है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के संबोधन के ठीक बाद एक शेर के जरिए तंज कसा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'तू इधर उधर की न बात कर, ये बता कि क़ाफ़िला कैसे लुटा, मुझे रहज़नों से गिला तो है, पर तेरी रहबरी का सवाल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लगभग 16 मिनट के संबोधन में कोरोना के अलावा प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना पर भी बात की और इस योजना का नवंबर तक विस्तार करने का एलान किया, लेकिन चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद को लेकर कुछ वो कुछ नहीं बोले। इसी को लेकर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा है। गौरतलब हो कि यह पहली दफा नहीं है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी राहुल पीएम मोदी पर तंज कस चुके हैं। 

भाजपा कहती है ‘मेक इन इंडिया’ और करती है ‘बाय फ्रॉम चाइना’: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में चीन से आयात बढ़ने को लेकर मंगलवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ की बात होती है, लेकिन ‘बाय फ्रॉम चाइना’ (चीन से खरीदने) पर अमल किया जाता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘तथ्य झूठ नहीं बोलते। भाजपा कहती है ‘मेक इन इंडिया’ और करती है ‘बाय फ्राम चाइना’।’ कांग्रेस नेता ने मनमोहन सिंह सरकार के समय भारत के कुल आयात में चीन की हिस्सेदारी घटने और नरेंद्र मोदी सरकार में चीन की हिस्सेदारी कथित तौर पर बढ़ने से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।



गौरतलब है कि इन दिनों लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध चल रहा है। गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। चीनी पक्ष को भी नुकसान उठाना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed