फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Congress Twitter Handle Unlock in Delhi Rape Murder Victim Family Photo Expose Case

सुलह: ट्विटर ने राहुल गांधी का अकाउंट अनलॉक किया, कांग्रेस से तकरार के बीच फैसला

Sat, 14 Aug 2021 11:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 14 Aug 2021 11:25 AM IST
सार

कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले में उसके परिजन की तस्वीर साझा करने को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताया था। इसके बाद ट्विटर ने राहुल समेत पार्टी और कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Congress Twitter Handle Unlock in Delhi Rape Murder Victim Family Photo Expose Case
राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के साथ तकरार के बीच ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को बहाल कर दिया है। एक सप्ताह तक अस्थायी तौर पर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद ट्विटर ने शनिवार को यह कदम उठाया। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले में उसके परिजन की तस्वीर साझा करने को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताया था। इसके बाद ट्विटर ने राहुल समेत पार्टी और कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल पिछले शनिवार को लॉक किया गया था। अनलॉक किए जाने के ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को वीडियो स्टेटमेंट जारी कर राहुल ने ट्विटर पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है, जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उन्होंने कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य नेताओं के अकाउंट भी अनलॉक
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कुछ नेताओं के ट्विटर अकाउंट भी बहाल कर दिए गए हैं, जिन्होंने वही तस्वीरें साझा की थीं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अनलॉक कर दिया गया है।उनके अलावा कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं के अकाउंट भी बहाल कर दिए गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को ट्विटर ने अपने इंडिया हेड मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर कर दिया। राहुल गांधी और कांग्रेस ने ट्विटर पर सरकार के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया था।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले में शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब ट्विटर भी राजनीति में आ गया है। छिंदवाड़ा में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से ट्विटर अकाउंट को बंद करना अवैध और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समय आएगा जब इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed