फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi, Cong members walk out of meeting of Parliament panel on Defence: Sources

संसदीय समिति की बैठक: लद्दाख का मुद्दा उठाना चाहते थे राहुल गांधी, नहीं सुनी बात तो किया वॉकआउट

Wed, 16 Dec 2020 07:33 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi, Cong members walk out of meeting of Parliament panel on Defence: Sources
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य सदस्य रक्षा मामलों पर संसदीय समिति की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। बुधवार को सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। वह यह आरोप लगाते हुए बैठक छोड़ कर चले गए कि राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्वपूर्ण मुद्दे की बजाय सशस्त्र बलों की वर्दी पर चर्चा में समय बर्बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी समिति के समक्ष लद्दाख में चीन की आक्रमकता और सैनिकों को बेहतर उपकरण उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दे उठाने चाहते थे, लेकिन समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता जुएल उरांव ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद एक नेता के अनुसार, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की मौजूदगी में समिति की बैठक में सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मियों के लिए वर्दी के मुद्दे पर चर्चा की जा रही थी और राहुल ने कहा कि इस पर चर्चा करने के बजाय नेताओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों और लद्दाख में तैनात सशस्त्र बलों को मजबूत करने के बारे में चर्चा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद राहुल गांधी ने बैठक से बाहर जाने का फैसला किया। इसके बाद बैठक में शामिल कांग्रेस सांसद राजीव सातव और रेवंत रेड्डी भी उनके साथ बाहर चले गए। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी का कहना था कि वर्दी के संदर्भ में फैसला सेना से जुड़े लोग करेंगे और नेताओं को इसकी बजाय राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।


1971 युद्ध को लेकर राहुल बोले-तब पड़ोसी मानते थे भारतीय पीएम का लोहा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने विजय दिवस के मौके पर 1971 के पाकिस्तान युद्ध में मिली जीत पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को याद किया। जबकि तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी का नाम लिए बिना उनके साहस की तुलना वर्तमान पीएम से की। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि सन् 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed