फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi climbed thousand stairs in 15 minutes to worshiped

गुजरात: राहुल गांधी ने मंदिर में की पूजा, 15 मिनट में चढ़ गए हजार सीढ़िया

Wed, 27 Sep 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
अमर उजाला, टीम डिजिटल Updated Wed, 27 Sep 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi climbed thousand stairs in 15 minutes to worshiped
राहुल गांधी - फोटो : ANI
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्रनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध चोटिला मंदिर में बुधवार को पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात में अपने तीसरे और अंतिम दिन के अभियान की शुरुआत की। राहुल 15 मिनट में करीब एक हजार सीढ़ियां चढ़कर पहाड़ी पर स्थित मंदिर में देवी मां चामुंडा के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दो दिन पहले राहुल ने सौराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन कर राज्य में अभियान की शुरुआत की थी। राहुल पटेल समुदाय ईष्ट के दर्शन के लिए कागवाड़ जिले में खोडल धाम मंदिर भी गए। राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभियान के दौरान राहुल के विभिन्न मंदिरों के दर्शन के लिए जाने का उद्देश्य भाजपा के ‘कट्टर हिंदूवादी रुख’ के मुकाबले में आना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः भारत में ईमानदार नेता के लिए काम करना मुश्किल, मैं इसका गवाह हूंः राहुल गांधी
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने सुबह राजकोट से दौरा शुरू किया। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ जानबूझकर पार्टी को हिंदू-विरोधी की तरह पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed