फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi casual politician: BJP takes swipe at Congress leader over foreign trip

BJP Vs Congress: 'राहुल गांधी आलसी राजनेता...', कांग्रेस नेता की विदेश यात्रा पर भाजपा ने कसा तंज

Mon, 08 Sep 2025 06:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 08 Sep 2025 06:19 PM IST
सार

BJP Vs Congress: भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए उन्हें 'आलसी राजनेता' कहा और बाढ़ग्रस्त राज्यों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में छुट्टी नहीं होती और नेता को जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे पर भी किसानों के साथ असंवेदनशील व्यवहार का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi casual politician: BJP takes swipe at Congress leader over foreign trip
रविशंकर प्रसाद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर तंज कसा और उन्हें 'आलसी राजनेता' बताया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी को बाढ़ प्रभावित कर्नाटक और पंजाब जाकर किसानों की परेशानियों को देखना चाहिए था।
विज्ञापन


'सार्वजनिक जीवन में नहीं होती कोई छुट्टी'
सत्तारूढ़ पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, राहुल गांधी को उनकी छुट्टियों के लिए शुभकामनाएं। जब को कोई सामान्य राजनेता होता है, तो यह बात स्वाभाविक है- अब मैंने बहुत काम कर लिया है। मुझे थोड़ा आराम करने दीजिए। लेकिन मैं राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि सार्वजनिक जीवन में कोई छुट्टी नहीं होती। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, संचालन की तैयारी पर रहेगा फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने खरगे पर भी साधा निशाना
प्रसाद ने कहा कि यदि आप नेता हैं तो आपको जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी हमला किया, जिन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस शासित कर्नाटक के कलबुर्गी के एक किसान को खरी-खोटी सुनाई थी, जिसने बताया था कि भारी बारिश से उसकी फसल खराब हो गई। खरगे ने उस किसान को बताया कि उनके पास 40 एकड़ की खेती है और उन्हें भी नुकसान हुआ है। प्रसाद ने इसे अहंकार बताया और कहा कि किसान उनसे अपनी समस्या बताने गए थे।

इससे पहले, भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया कि राहुल गांधी छिपकर मलयेशिया के लंगकावी छुट्टी मनाने गए हैं। उन्होंने कहा, बिहार की राजनीति की गर्मी और धूल कांग्रेस के युवराज के लिए बहुत ज्यादा थी, इसलिए उन्हें जल्दी छुट्टी लेनी पड़ी या यह उन गोपनीय बैठकों में से है, जिनके बारे में किसी को पता नहीं चलना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed