{"_id":"68bec7cc8a0d3b6acf0407ac","slug":"pm-to-inaugurate-3-day-armed-forces-combined-commanders-conference-in-kolkata-on-sep-15-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, संचालन की तैयारी पर रहेगा फोकस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Defence: तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी, संचालन की तैयारी पर रहेगा फोकस
Mon, 08 Sep 2025 05:45 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:45 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में तीन दिन चलने वाले संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए बदलाव’ है, जिसमें सशस्त्र बलों के अंदर बदलाव, एकता और तकनीकी आधुनिकीकरण पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : X(@ANI)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को कोलकाता में तीन दिन चलने वाले संयुक्त कमांडर सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि यह सम्मेलन 15 से 17 सितंबर तक चलेगा और इसमें सुधार, बदलाव और संचालन की तैयारी पर फोकस किया जाएगा। बयान में बताया गया कि इस साल के सम्मेलन का विषय 'सुधारों का वर्ष-भविष्य के लिए बदलाव' है।
बयान में कहा गया है कि इस सम्मेलन का फोकस सशस्त्र बलों के अंदर सुधार लाने, उनकी एकता बढ़ाने और नई तकनीक अपनाने पर होगा। साथ ही, यह सुनिश्चित करना है कि सेना हर तरह के हालात में पूरी तैयारी के साथ काम कर सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी करेंगे विशेष अभियान का शुभारंभ, महिलाओं-बच्चों के लिए आयोजित होंगे 5000 स्वास्थ्य शिविर
इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का सर्वोच्च विचार-विमर्श मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को साथ लाकर रणनीतिक और वैचारिक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर देता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन