Nyay Yatra: राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भिवंडी से शुरू; पटोले बोले- मोदी सरकार ने देश बेचने का काम किया
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 63वां दिन है। एक फिर से न्याय यात्रा भिवंडी के दापोड़ा से शुरू हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिवंडी में पार्टी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई तीखे वार किए। उन्होंने कहा, 'कोविड जब हिंदुस्तान में लाशों का ढेर बना रहा था, तब वैक्सीन वाली कंपनी पीएम मोदी को पैसा दे रही थी।'
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi at his Bharat Jodo Nayay Yatra in Maharashtra's Bhiwandi. pic.twitter.com/M9Ssg7ydBS
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 16, 2024
भाजपा को सत्ता से बाहर करना उद्देश्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, 'महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। महाराष्ट्र के लोगों का एक ही उद्देश्य है- भाजपा को सत्ता से बाहर करना। मोदी सरकार ने सपने बेचकर देश बेचने का काम किया है।'
#WATCH | Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra in Mumbai today, State Congress President Nana Patole says, "Maharashtra Congress is completely ready for elections. The people of Maharashtra have only one aim- to throw the BJP out of power. Modi govt ne sapne bech ke desh bechne ka… pic.twitter.com/aR6sUwdP4t
— ANI (@ANI) March 16, 2024
बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और आज मुंबई में समाप्त होनी है।
लोकसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, 'कांग्रेस और इंडिया का गठबंधन एकजुट है, कल मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बड़ा समापन होने जा रहा है। राहुल गांधी चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इंडिया गठबंधन मजबूत है और संसद में 300 सीटें जीतने जा रहा है।'
यात्रा ने लोगों की सोच बदल दी
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर उत्तर प्रदेश के कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, 'इस यात्रा का समाज के लोगों पर प्रभाव पड़ा है। राहुल गांधी द्वारा दी गई टैगलाइन 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा हूं' ने लोगों की सोच बदल दी है।
जांच एजेंसियों पर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा, 'हमारी तरफ से यह वादा है कि हम इस व्यवस्था को ठीक करेंगे। जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने एजेंसी के दुरुपयोग में योगदान दिया है।'