फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks Rajnath singh over India china face off ladakh issue, says Have Chinese occupied Indian territory

राहुल ने रक्षा मंत्री राजनाथ से पूछा- 'हाथ' पर बयान खत्म हो, तो बताएं क्या लद्दाख में घुसे चीनी?

Tue, 09 Jun 2020 10:01 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 09 Jun 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks Rajnath singh over India china face off ladakh issue, says Have Chinese occupied Indian territory
राहुल गांधी-राजनाथ सिंह - फोटो : PTI

चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में भी राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। सोमवार को ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच शायराना वार-पलटवार हुआ। वहीं, एक बार फिर राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री को अपने ट्वीट के जरिए निशाने पर लिया है। 

विज्ञापन


ट्विटर पर मंगलवार सुबह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने लिखा, 'रक्षा मंत्री का हाथ पर टिप्पणी करना खत्म हो जाए, तो वह इस सवाल का जवाब दे सकते हैं-क्या लद्दाख में चीनी सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा किया है?'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

इससे पहले, सोमवार को राहुल ने एक शेर के जरिए सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया था। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया था, 'सब को मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को, ‘शाह-यद’ ये ख्याल अच्छा है।'

यह भी पढ़ें- चीन सीमा विवाद: सीडीएस और सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ ने की बैठक 


हालांकि, गृह मंत्री की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया, लेकिन रक्षा मंत्री ने कांग्रेस नेता को जवाब दिया। राजनाथ ने ट्वीट किया, 'मिर्जा गालिब का ही शेर थोड़ा अलग अंदाज में है। ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..'।

राहुल गांधी ने अब अपने ताजा ट्वीट में इसी बयान का जिक्र किया है, जिसमें राजनाथ सिंह ने हाथ यानी कांग्रेस के चुनावी चिन्ह पर तंज कसा है।

बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सीमा को लेकर सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर चीन के साथ भारत की बातचीत जारी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, छह जून को सैन्य स्तर पर वार्ता हुई है। हम किसी भी देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को न चोट पहुंचाते हैं और न ही हम चोट बर्दाश्त करेंगे। कांग्रेस के कई नेता सवाल पूछ रहे हैं कि भारत-चीन सीमा पर क्या हो रहा है? मैं देश की जनता को आश्वस्त करना चाहूंगा कि संसद में इस बारे में विस्तार से जानकारी दूंगा। 

इससे पहले महाराष्ट्र जनसंवाद रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि चीन से बातचीत सकारात्मक रही और यह जारी रहेगी। हम जल्द से जल्द सीमा विवाद के मसले को सुलझा लेंगे। मैं देश की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में हैं। देश के स्वाभिमान को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed