{"_id":"5ede738e8ebc3e902c20981b","slug":"defence-minister-rajnath-singh-briefed-on-lac-situation-and-military-talks-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा विवाद: सीडीएस और सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ ने की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीन सीमा विवाद: सीडीएस और सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ ने की बैठक
Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सेना प्रमुखों ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर स्थिति के बारे में जानकारी दी। सोमवार को हुई इस बैठक में रक्षा मंत्री के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राजनाथ सिंह को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच चीन के मोल्डो में हुई बैठक के बारे में जानकारी दी गई। सूत्रों ने कहा कि इस विवाद का हल ढूंढने के लिए दोनों देशों के बीच वार्ताओं का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने इस मामले पर सीडीएस रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी चर्चा की। इससे पहले पिछले महीने भी रक्षा मंत्री ने सीडीएस और सेना प्रमुखों के साथ पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर बैठक की थी।
विज्ञापन
बता दें कि अभी तक दोनों देशों की सेनाओं के बीच वार्ता का कोई परिणाम नहीं निकल सका है। दोनों ही देश बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी सोमवार को कहा कि दोनों देशों को संवाद के जरिए इसका समाधान खोजना चाहिए।