फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks PM Modi says, man who is running this country believes in violence

राहुल गांधी बोले, भारत बना दुनिया का रेप कैपिटल, मनोज तिवारी ने बताया मानसिक रूप से परेशान

Sat, 07 Dec 2019 02:57 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Dec 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks PM Modi says, man who is running this country believes in violence
राहुल गांधी - फोटो : ANI

केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा, 'भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है। यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इसपर एक शब्द तक नहीं कहा।' 
विज्ञापन


राहुल के इस बयान पर भाजपा नेता मनोज तिवारी ने पलटवार किया है। मनोज तिवारी ने कहा राहुल गांधी कभी भी भारत को एक गर्वित देश के रूप में न तो देख सकते हैं, न बना सकते हैं। समय-समय पर वह ऐसे बयान देते रहते हैं जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान दिखाता है। पहले भी उन्होंने पीएम के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें अदालत में माफी मांगनी पड़ी।
 



कांग्रेस नेता ने कहा, आपने देश भर में हिंसा में वृद्धि देखी है, 'अराजकता और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं। रोजाना हम तरह की खबरें पढ़ते हैं कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पिटाई की घटनाएं हो रही है। अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा हो रही है, उनके खिलाफ नफरत फैलाई जा रही है। दलितों के खिलाफ हिंसा हो रही है, उन्हें पीटा जा रहा है, उनके हाथ काटे जा रहे हैं।


उन्होंने कहा, 'आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। हिंसा में हो रहे इस नाटकीय वृद्धि का एक कारण है। हमारे संस्थागत संरचनाओं के टूटने का एक कारण है, लोगों के कानून अपने हाथ में लेने का एक कारण है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि जो आदमी इस देश को चला रहा है वह हिंसा में और अव्यवस्थित शक्ति में विश्वास करता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed