Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi attacks PM Modi Bastar visit Says soldiers do not trust Prime minister promises challenge debate

प्रधानमंत्री के बस्तर दौरे पर राहुल हमलावर: कहा- जवानों को पीएम के वादों पर भरोसा नहीं, बहस की चुनौती दोहराई

Mon, 09 Nov 2026 03:45 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 09 Nov 2026 03:45 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर राष्ट्र-विरोधी होने और विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने के आरोपों पर खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने सीआरपीएफ जवानों का जिक्र करते हुए दावा किया कि जवान प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं करते। राहुल ने कहा कि बहस के बाद प्रधानमंत्री जवानों का सामना नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन
Rahul Gandhi attacks PM Modi Bastar visit Says soldiers do not trust Prime minister promises challenge debate
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे और यहां उन्होंने तैनात सीआरपीएफ के जवानों के साथ दिवाली मनाई। प्रधानमंत्री के इस दौरे पर नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने यह चुनौती खुद पर लगाए गए 'राष्ट्र-विरोधी' होने और 'विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने' के आरोपों के जवाब में दी। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए उनकी बहस की चुनौती अब भी कायम है और वह किसी भी समय इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

एक्स पर पोस्ट कर सीआरपीएफ जवानों का किया जिक्र
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जवानों के चेहरे के भाव से साफ पता चल रहा था कि वे प्रधानमंत्री की बातों पर भरोसा नहीं करते। राहुल गांधी ने कहा, 'आपके चेहरों से सब कुछ साफ पता चल रहा था। आपने प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं किया। उन्होंने हमें नक्सली कहा।'

विज्ञापन

राहुल बोले- कौन राष्ट्र-विरोधी है, इस पर हो खुली बहस
अपनी चुनौती दोहराते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को उनसे इस बात पर बहस करनी चाहिए कि असल में राष्ट्र-विरोधी कौन है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहा है।उन्होंने कहा, 'मेरी चुनौती कायम है। वे मुझसे इस बात पर बहस करें कि कौन राष्ट्र-विरोधी है और कौन विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रहा है। कभी भी, कहीं भी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बहस के बाद जवानों का सामना नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी: राहुल
राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके साथ इस मुद्दे पर बहस करते हैं, तो उसके बाद वह किसी भी जवान का सामना नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, 'मेरी गारंटी है कि बहस के बाद प्रधानमंत्री में किसी एक भी जवान के सामने दोबारा खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।'

'नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ'
राहुल गांधी की यह चुनौती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने रविवार को कहा था कि देश में नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया था कि 'दिमागी नक्सली' कई संगठनों और राजनीतिक दलों में घुसपैठ कर चुके हैं। ये लोग लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।

बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी ने कही थी ये बात
बस्तर में दिवाली मनाने के दौरान सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन 'दिमागी नक्सली' अब भी देश के लिए चुनौती बने हुए हैं। हमें एक बात याद रखनी चाहिए। नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया तो हो गया है, लेकिन 'दिमागी नक्सलियों' ने कई संगठनों पर कब्जा कर लिया है। आज भी वे लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। ये 'दिमागी नक्सली' कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी घुसपैठ कर चुके हैं। हमें इनकी पहचान करनी होगी, इन्हें हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

पिछली सरकारों पर भी पीएम मोदी ने लगाए थे आरोप
प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों पर नक्सल विरोधी अभियानों में जुटे सुरक्षाकर्मियों की आजादी सीमित करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सुरक्षा बलों को जरूरी फैसले लेने की पूरी छूट दी है। मोदी ने कहा, 'पिछली सरकारों ने जमीन पर लड़ रहे सुरक्षाकर्मियों के हाथ बांध रखे थे। नक्सली हमले होते थे, लेकिन सुरक्षा बलों को खुलकर जवाबी कार्रवाई करने की आजादी नहीं थी। हमने सुरक्षा बलों को सभी जरूरी फैसले लेने की छूट दी। हमने उस समर्थन को भी रोकने का काम किया, जो सरकार और सिस्टम के भीतर के ही कुछ लोग वामपंथी उग्रवाद को दे रहे थे।'

विदेशी ताकतों को लेकर पहले भी पीएम पर निशाना साध चुके हैं राहुल
राहुल गांधी की यह नई चुनौती उनके उन पुराने आरोपों के बाद आई है, जिनमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और सत्ता में बने हुए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि भारत की वित्तीय व्यवस्था विदेशी ताकतों के नियंत्रण और समर्थन में है।



ये भी पढ़ें: खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने दी चुनौती, कहा- ईद पर कहें, यह खुशियों की दिवाली; कांग्रेस क्या बोली?

पहले भी दे चुके हैं खुली बहस की चुनौती
इन आरोपों को लेकर राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दे चुके हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच हो, कभी भी हो। अगर आपमें हिम्मत है तो सामने आइए। आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे, क्योंकि आप डरे हुए हैं कि मुझे आपके बारे में क्या-क्या पता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed