Rahul vs PM Modi: अदाणी मसले पर राहुल ने वीडियो जारी कर साधा केंद्र पर निशाना, सुनाई 'मित्र काल की कहानी'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति जिसने कभी हवाईअड्डा नहीं चलाया और व्यापार को भी नहीं समझता उसे सबसे अधिक लाभदायक हवाईअड्डे सौंप दिए गए। मेरा सवाल है कि एक व्यक्ति को छह हवाईअड्डे क्यों सौंपे गए क्योंकि नियम यह था कि एक व्यक्ति को दो से ज्यादा हवाईअड्डे नहीं दिए जाते।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अदाणी समूह को हवाईअड्डों के ठेके के आवंटन पर सवाल उठाते हुए वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अरबपति उद्योगपति को केंद्र सरकार के 'जादू' से फायदा हुआ। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 'मित्र-काल' शीर्षक वाला एक पांच मिनट का वीडियो शेयर किया है। इसमें राहुल गांधी ने संसद में दिए गए उनके बयान को हटाने पर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि संसद में अरबपति व्यवसायी की 'सच्चाई' पर उनकी टिप्पणी को हटा दिया गया और रिकॉर्ड से हटा दिया गया।
राहुल बोले - 'यह फकीर का जादू'
वहीं, ट्विटर पर एक वी़डियो क्लिप को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने हिंदी में लिखा '‘फकीर’ का जादू - झोले से एयरपोर्ट निकाला, अडानी के कब्जे में डाला!'' उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मैंने अदाणी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों और भारत की संपत्ति की 'धांधली' के बारे में सच्चाई की बात की, लेकिन मेरी सभी टिप्पणियों को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया।
‘फ़क़ीर’ का जादू - झोले से एयरपोर्ट निकाला, अडानी के कब्ज़े में डाला!https://t.co/zuRqi2WJ0g pic.twitter.com/k3IpSFXHjv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 20, 2023
मैं एकाधिकार के खिलाफ- राहुल गांधी
पांच मिनट के वीडियो में कांग्रेस नेता नेता कहा कि यह कहानी 'मित्र-काल' के दौरान 'कब्जा-राज' के बारे में है। हवाई अड्डों पर नियंत्रण, बंदरगाहों, सड़कों और रक्षा बलों पर नियंत्रण, मीडिया, कोयला और ऊर्जा पर नियंत्रण और कुल मिलाकर भारत सरकार पर नियंत्रण।' उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मैं व्यवसाय के खिलाफ नहीं हूं, मैं एकाधिकार के खिलाफ हूं। मैं जादू के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा जो जादू एक बड़े व्यवसायी के लिए किया गया वह छोटे व्यवसायियों के लिए क्यों नहीं किया गया।
हवाईअड्डों का ठेका देने का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति जिसने कभी हवाईअड्डा नहीं चलाया और व्यापार को भी नहीं समझता उसे सबसे अधिक लाभदायक हवाईअड्डे सौंप दिए गए। मेरा सवाल है कि एक व्यक्ति को छह हवाईअड्डे क्यों सौंपे गए क्योंकि नियम यह था कि एक व्यक्ति को दो से ज्यादा हवाईअड्डे नहीं दिए जाते। उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है कि एक व्यक्ति सबकुछ हासिल नहीं कर सकता, लेकिन यह बात प्रधानमंत्री के 'मित्र' पर लागू नहीं होती।
राहुल ने पूछे सवाल
वीडियो में राहुल गांधी ने आगे कहा कि 'एक और सवाल यह है कि जब भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, केंद्रीय वित्त मंत्रालय और नीति आयोग सभी ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और इसे गलत बताया, तो किसने इन आपत्तियों को पलट दिया और क्यों। जब अनुबंध 30 साल के लिए था, फिर इसे बदलकर 50 साल क्यों किया गया? रेवेन्यू मॉडल क्यों बदला गया?'
अगला सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि 'आखिरी 'जादु' मुंबई हवाई अड्डा था, भारत के हवाई अड्डों की सुनहरी चिड़िया। मुंबई हवाई अड्डे के संचालक पर एजेंसियों सीबीआई और ईडी का दबाव था। लेकिन जैसे ही मुंबई हवाईअड्डे की संचालक कंपनी ने हवाई अड्डे को अदाणी को सौंप दिया, केंद्रीय एजेंसियां उसे क्लीन चिट दे दी।" उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने इन सभी मुद्दों को संसद में उठाया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने वहां भी उनका जवाब नहीं दिया।