आधार को ‘अनिवार्य’ बनाने को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य बनाए जाने के प्रयासों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा है कि आधार को अनिवार्य बनाकर लोगों के अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है।
UPA's Aadhaar = A voluntary instrument to empower citizens.
— Office of RG (@OfficeOfRG) January 17, 2018
NDA's Aadhaar = A compulsory weapon to disempower citizens.
राहुल ने एक ट्वीट में कहा, ‘यूपीए का आधार - नागरिकों को सशक्त बनाने का स्वैच्छिक उपकरण, एनडीए का आधार - लोगों से अधिकार छीनने का अनिवार्य हथियार।’
आधार योजना को शुरू करने वाली कांग्रेस सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार को अनिवार्य बनाने के मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रही है।