{"_id":"5c451100bdec2273703ffd9c","slug":"rahul-gandhi-attacked-back-on-pm-narendra-modi-on-his-comment-on-mahagathbandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के ‘बचाओ-बचाओ’ के तंज पर राहुल गांधी ने किया पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी के ‘बचाओ-बचाओ’ के तंज पर राहुल गांधी ने किया पलटवार
Mon, 21 Jan 2019 05:53 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 21 Jan 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष पर ‘बचाओ बचाओ’ के तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि ये पुकार आपके अत्याचारों से आजादी पाने वाले लोगों की है। राहुल ने रविवार को ट्वीट किया, ‘महाराजा, मदद की यह पुकार उन लाखों बेरोजगार युवाओं, संकटग्रस्त किसानों, अत्याचार सहने वाले दलितों-आदिवासियों, सताए हुए अल्पसंख्यकों, परेशान छोटे व्यापारियों की है, जो आपके अत्याचारों और अक्षमता से मुक्त होने की भीख मांग रहे हैं।’
विज्ञापन
बता दें कि एक दिन पहले कोलकाता में विपक्ष दलों की रैली पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का केवल एक विधायक है, लेकिन वे हम से इतना डर रहे हैं क्योंकि हम सच के रास्ते पर चलते हैं। पूरे देश से राजनीतिक पार्टियों के नेता जुटे हैं और चिल्ला रहे हैं हमें बचाओ, हमें बचाओ।
विज्ञापन