फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul gandhi attack on pm modi in karnatka

राहुल का पीएम मोदी पर हमला, बोले- नाले में पाइप लगाओ और पकोड़े बनाओ

Mon, 13 Aug 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Updated Mon, 13 Aug 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul gandhi attack on pm modi in karnatka
rahul gandhi
राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी को चुनौती दी है। राहुल ने कहा कि राफेल डील करके पीएम मोदी ने देश के साथ धोखा किया है। मैं उनसे इस मुद्दे पर डिबेट करना चाहता हूं। एक तरफ मुझे खड़ा कर दीजिए दूसरी तरफ मोदी को जितनी देर तक मुझसे डिबेट करना चाहें तब तक मुझसे डिबेट कर सकते हैं। वो मेरे सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने इस दौरान कर्नाटक के किसानों का कर्ज किया। उन्होंने कहा कि हमने चुनावों में वादा किया था कि सरकार में आएंगे तो लोन माफ कर देंगे। हम झूठ नहीं बोलते हैं हमने जो कहा वो करके दिखा दिया है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि पीएम मोदी नो दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन अब कहते हैं पकोड़े बनाओ। अब कह रहे हैं हम आपको गैस नहीं देंगे गैस भी आपको नाले में से निकाल कर कूकर में डालनी पड़ेगी। उन्होंने कर्नाटक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग कर्नाटक में घर घर जाइए और पीएम मोदी के झूठ का पर्दाफाश किजिए। साथ ही बताइए कि उन्होंने कैसे राफेल डील पर देश के साथ धोखा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश प्रशासन पर दो आदिवासी महिलाओं को अवैध तरीके से हिरासत में रखने का आरोप लगाया और पार्टी के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस विषय को गंभीरता से उठाएं।

गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अपने मौलिक वन अधिकार के लिए संघर्ष करने वाली, आदिवासी समाज की सुकारो और किस्मतिया को उत्तरप्रदेश में अवैध तरीके से हिरासत में रखे जाने से काफी चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि मैं उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से ये आग्रह करता हूं कि वो इस विषय को वहां गंभीरता से उठाएं। 


मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक, सोनभद्र जिले में वन अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली दो आदिवासी महिलाओं सुकारो गोंड और किस्मतिया गोंड का पिछले दिनों से कुछ पता नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed