प्याज पर बवाल: राहुल गांधी का सीतारमण पर वार, कहा- वित्त मंत्री का बयान अहंकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर प्याज को लेकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल के मुक्कम में कहा कि भारत में अर्थव्यवस्था की स्थिति आज हर कोई जानता है। भारत की सबसे बड़ी ताकत जिसे यूपीए सरकार ने 10-15 साल में तैयार किया था वो बर्बाद हो चुकी है।
Rahul Gandhi,Congress in Mukkam,Kerala:Finance Minister's job is not to tell India what she eats. And the fact of the matter is the she has no idea on what is going on. Basically she is incompetent. UPA believed in putting competent people in charge of the economy. https://t.co/L8B1AHrAzI
— ANI (@ANI) December 5, 2019विज्ञापन
राहुल ने कहा कि देश की वित्त मंत्री से प्याज की कीमतों के बारे में पूछा जाता है और वह अहंकार में जवाब देती हैं कि वह प्याज या लहसुन नहीं खातीं। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री का काम भारत को यह बताना नहीं है कि वह क्या खाती हैं।
राहुल ने कहा, मामले की असलियत यह है कि उन्हें कुछ भी पता नहीं है कि क्या चल रहा है। मूल रूप से वह अक्षम हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कोझिकोड के पन्निकोड में एक कार्यक्रम में बच्चों से मुलाकात की।
Kerala: Congress MP from Wayanad, Rahul Gandhi interacts with children at an event in Pannikode, Kozhikode. pic.twitter.com/JcbWPelZqp
— ANI (@ANI) December 5, 2019
इसके बाद वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोडेनचेरी में महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Kerala: Congress MP from Wayanad, Rahul Gandhi offered prayers at Mahadeva Temple, in Kodenchery today. pic.twitter.com/zA5CJOggeK
— ANI (@ANI) December 5, 2019