फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rahul Gandhi at Cong meeting Those who bow to PM Narendra Modi wrong decisions follow Hindutva

कांग्रेस की बैठक में बोले राहुल: जो मोदी की गलत नीतियों के आगे झुकते हैं, वही हिंदुत्ववादी

Wed, 29 Dec 2021 08:58 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Dec 2021 08:58 AM IST
सार

जयपुर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए  राहुल गांधी ने कहा कि जो भी लोग पीएम मोदी के गलत फैसलों के आगे झुक जाते हैं  वही 'हिंदुत्व' का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi at Cong meeting Those who bow to PM Narendra Modi wrong decisions follow Hindutva
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी लोग पीएम मोदी के गलत फैसलों के आगे झुक जाते हैं वही 'हिंदुत्व' का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो चुनौतियों का सामना करते हैं वे हिंदू हैं और जो लोग डर के मारे समस्याओं से भागते हैं, वे हिंदुत्व का पालन करते हैं।

विज्ञापन


हिंदुत्व की वजह से ही कुछ लोग अंग्रेजों के सामने झुकते थे: राहुल गांधी 
तीन दिवसीय कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए राहुल ने  आगे कहा कि जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा में विश्वास करते हैं, वे किसी के सामने झुकते हैं - वे अंग्रेजों के सामने झुकते थे और वे पैसे के सामने झुकते हैं क्योंकि उनके दिल में कोई सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन


चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद कांग्रेस के पीएम इस्तीफा दे देते
राहुल ने आगे कहा कि अगर चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया होता तो  कांग्रेस के प्रधानमंत्री होते तो इस्तीफा दे देते जबकि आरएसएस के लोग मोदी शासन के तहत चीन द्वारा भारत की सीमाओं के उल्लंघन को छिपाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा
राहुल गांधी ने आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह समूह नफरत फैला रहा है, जिसका मुकाबला हमें प्यार से करना है। आरएसएस और भाजपा के प्रचार का मुकाबला करने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जयपुर में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed