फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi assam party meet statement ideologies Fight hatred violence Congress truth non-violence

Rahul Gandhi: देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही, एक बांटती और दूसरी जोड़ती है; असम में BJP पर बरसे राहुल गांधी

Wed, 16 Jul 2025 04:41 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 16 Jul 2025 04:41 PM IST
सार

असम के छयगांव में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से असम में कांग्रेस की भारी जीत का दावा किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य समाज को जोड़ना है, जबकि भाजपा और संघ उसे बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rahul Gandhi assam party meet statement ideologies Fight hatred violence Congress truth non-violence
राहुल गांधी - फोटो : Instagram/rahulgandhi

विस्तार

देश में विचारधाराओं की जंग लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने असम के छयगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ आरएसएस  की विचारधारा है जो नफरत और हिंसा फैलाती है, और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है जो सत्य और अहिंसा पर आधारित है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता सच्चाई जानती है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने छयगांव की सभा में कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एक नई टीम बनाई गई है, काम शुरू हो चुका है और जनता जल्द ही इसके नतीजे देखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए उन्हें शेर और शेरनियां कहा।
विज्ञापन


विचारधाराओं की लड़ाई पर जोर
अपने भाषण में राहुल गांधी ने देश में जारी वैचारिक संघर्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में एक विचारधारा विभाजन की है, वहीं दूसरी विचारधारा कांग्रेस की है, जो एकता और भाईचारे की बात करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच हर नागरिक को जोड़ने की है, जबकि आरएसएस और भाजपा की राजनीति समाज को बांटने की कोशिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'हमको जेल भेजने आए थे, भूल गए कि खुद जमानत पर हैं', राहुल गांधी पर सीएम सरमा ने कसा तंज

कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ताकत
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कांग्रेस पार्टी के शेर और शेरनियां हैं। आप किसी से नहीं डरते। आप ही हमारी ताकत हैं। कांग्रेस की विचारधारा आपके डीएनए में है।" उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता को बताएं कि कांग्रेस किस विचार और मुद्दों पर काम करती है।

असम को लेकर दिखाया आत्मविश्वास
राहुल ने असम में कांग्रेस की संभावनाओं को लेकर भरोसा जताया और कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और नई टीम के जरिए लोगों से सीधा संवाद किया जा रहा है। राहुल गांधी का यह दौरा राज्य में चुनावी तैयारियों का हिस्सा माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- 'महाराष्ट्र में नाम हटाकर जीती, अब बिहार में भी वही कोशिश', रैली में CM ममता ने भाजपा पर साधा निशाना


संघ और भाजपा पर साधा निशाना
सभा के अंत में राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा औरआरएसएस की राजनीति समाज में डर और बंटवारा पैदा करती है। इसके जवाब में कांग्रेस सत्य, न्याय और शांति के रास्ते पर चलती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि देश की आत्मा को बचाने की लड़ाई है।

सीएम सरमा पर भी साधा निशाना
इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम सरमा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि हिमंत खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन असम की जनता उन्हें भ्रष्टाचार के लिए जेल भेजेगी। सीएम डरे हुए हैं क्योंकि कांग्रेस के निडर कार्यकर्ता उन्हें कटघरे तक ले जाएंगे। राहुल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार को घोटालों का जवाब देना होगा। हालांकि इस बयान पर सीएम सरमा ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी भूल गए हैं कि वो खुद जमानत पर चल रहे हैं. 

भाजपा ने कांग्रेस से लिया उधार का सीएम- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने असम के कामरूप के चायगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। भाजपा 1940 के दशक से सरकार बनाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सफल नहीं हो सकी, जब तक कि उन्होंने कांग्रेस से एक नेता 'उधार' लेकर उसे मुख्यमंत्री नहीं बना दिया। मौजूदा मुख्यमंत्री सबको डरा रहे हैं और राज्य को लूट रहे हैं। आप सभी को सतर्क रहना है और एकजुट होकर काम करना है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed