{"_id":"5e96a6f98ebc3e76a112c35c","slug":"rahul-gandhi-asks-govt-to-bring-back-indian-workers-stuck-in-middle-east","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी बोले- मिडिल-ईस्ट में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी बोले- मिडिल-ईस्ट में परेशान भारतीय कामगारों को वापस लाने की व्यवस्था करे सरकार
Wed, 15 Apr 2020 01:26 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 15 Apr 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हजारों भारतीय कामगार मुश्किल का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करनी चाहिए। राहुल गांधी ने लॉकडाउन के कारण मिडिल-ईस्ट में हजारों की संख्या में फंसे भारतीय श्रमिकों को देश वापस लाने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन लोगों को कुछ दिनों के लिए पृथकवास में रखने की योजना भी बनानी चाहिए। गांधी ने ट्वीट किया कि पश्चिम एशिया में कोविड-19 के संकट और कारोबारों के बंद होने से हजारों भारतीय कामगार बहुत मुश्किल में हैं और वे भारत लौटने के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे इन भाई एवं बहनों को वापस लाने के लिए विमानों की व्यवस्था करनी चाहिए और यह उन्हें पृथक रखने की योजना के साथ किया जाए। कोरोना से जंग को लेकर देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की।
विज्ञापन
The #Covid19 crisis & shutting of businesses in the Middle East have left thousands of Indian workers in deep distress & desperate to return home. The Govt must organise flights to bring home our brothers & sisters most in need of assistance, with quarantine plans in place.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 15, 2020