फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadras candidature from Amethi and Raebareli Jairam Ramesh responds

Congress: अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी को लेकर जयराम रमेश बोले- शाम तक होगी घोषणा

Thu, 02 May 2024 01:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 02 May 2024 01:54 PM IST
सार

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ। दूसरे चरण में भाजपा की सीटें बहुत कम हो जाएंगी।

विज्ञापन
Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadras candidature from Amethi and Raebareli Jairam Ramesh responds
जयराम रमेश - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर पार्टी नेता जयराम रमेश ने बात की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस चुनाव समिति ने पूरी जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष को दी है। उन्होंने बताया कि उनका मानना है कि आज शाम तक आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा, "हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े, लेकिन उन्हें पूरे देश में चुनाव प्रचार करना है। दोनों ही हमारे स्टार प्रचारक हैं। कांग्रेस चुनाव समिति, कांग्रेस संगठन और कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से और प्रियंका गांधी रायबरेली से चुनाव लड़े। लेकिन यह उनकी पसंद है और उन्हें ही तय करना है।"
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "पहले चरण के मतदान के बाद ही यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो गई है। दूसरे चरण में भाजपा की सीटें बहुत कम हो जाएंगी। पहले और दूसरे चरण के बाद यह स्पष्ट हो गया कि इंडी गठबंधन को निर्णायक जनादेश मिलने जा रहा है।"


उन्होंने आगे कहा, "मेरे पास प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए एक ही सवाल है। मौजूदा समय में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा 50 फीसदी है। क्या आप इस 50 प्रतिशत की सीमा को हटा देंगे या नहीं? क्योंकि हमने अपने घोषणापत्र में बताया है कि हम इस सीमा को 50 फीसदी से बढ़ाने वाले हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed