{"_id":"5c1d2e47bdec2256a104e1de","slug":"rahul-gandhi-and-kamal-nath-discussed-the-formation-of-cabinet-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल और कमलनाथ के बीच हुआ गहन मंथन, सिंधिया हो सकते हैं राष्ट्रीय महासचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल और कमलनाथ के बीच हुआ गहन मंथन, सिंधिया हो सकते हैं राष्ट्रीय महासचिव
Sat, 22 Dec 2018 12:18 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच दिल्ली में शुक्रवार को शाम करीब 2 घंटे चर्चा हुई। दोनों के बीच मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल गठन को लेकर गहन मंथन हुआ। कल सुबह फिर दोनों के बीच चर्चा होगी। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
इन दिनों पार्टी में महासचिव संगठन को लेकर सबसे अधिक चर्चा है। मध्यप्रदेश में सीएम की दावेदारी छोडने वाले सांसद ज्योतिरादित्य का इस पद पर मजबूत दावा माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो राहुल उन्हें ये जिम्मेदारी सौंप सकते हैं लेकिन इस पद पर भी उन्हें महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी केसी वेणुगोपाल टक्कर दे रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल वेणुगोपाल बतौर प्रभारी कर्नाटक में बेहतर भूमिका में रहे हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन की घमासान पर राहुल ने उन्हें पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। इस दौड़ में ओडिशा के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महासचिव मुकुल वासनिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
वासनिक अभी भी संगठन से जुड़े कुछ फैसलों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। लोकसभा में कांग्रेस दल के उपनेता कमलनाथ के मध्यप्रदेश जाने के बाद इस पद को भी भरा जाना है। चूंकि शीतकालीन सत्र को अंतिम सत्र के तौर पर देखा जा रहा है इसलिए हो सकता है ये पद फिलहाल न भरा जाए।